15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केरल की बाढ़ में इन दो लड़कियों ने किया ऐसा काम, बड़े से बड़े रईस भी हो गए शर्म से पानी-पानी

इस बाढ़ के बाद देश भर के लोग यहां पहुंचकर राहत बचाव कार्य में अपना सहयोग दे रहे हैं लेकिन इस दौरान दो बच्चियों ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जो बड़े-बड़े रईस भी नहीं कर पाए हैं।

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Aug 21, 2018

keral flood

केरल की बाढ़ में इन दो लड़कियों ने किया ऐसा काम, बड़े से बड़े रईस भी हो गए शर्म से पानी-पानी

नई दिल्ली: केरल में इस दौरान भारी बाढ़ आई हुई है, यह बाढ़ इतनी भीषण है कि इसकी चपेट में आकर घर, दुकाने और सरकारी इमारतें सब डूब गयी हैं। लोगों ने इस बाढ़ में अपने घर गवां दिए हैं और उन्हें बचाव शिविरों में दिन गुजारने पड़ रहे हैं। आपको बता दें कि इस बाढ़ के बाद देश भर के लोग यहां पहुंचकर राहत बचाव कार्य में अपना सहयोग दे रहे हैं लेकिन इस दौरान दो बच्चियों ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जो बड़े-बड़े रईस भी नहीं कर पाए हैं।

बकरीद पर कुर्बानी के लिए लाया था 'बकरा', रात होते ही करने लगा एेसी हरकतें, उड़ गए होश

बता दें कि इस बाढ़ से लोगों को राहत देने के लिए जहां दूसरी क्लास में पढ़ने वाली एक अनुप्रिया नाम की बच्ची ने सालों से जमा की गयी अपनी धनराशि को दान कर दिया है वहीं केरल में बीएससी 3rd ईयर की छात्रा हनान हामिद ने 1.5 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किये हैं। आपको बता दें कि। पूरा देश इन दोनों बच्चियों को सलाम कर रहा है।

आपको बता दें कि हनान अपनी पढ़ाई मछली बेचकर करती हैं साथ वो अपनी मां और भाई का खर्चा भी चलाती हैं। आपको बता दें कि आज उन्होंने मछली बेचने से हुई अपनी सारी कमाई बाढ़ पीड़ितों की मदत के लिए दान कर दी है।

नमक पर लिटाने से ज़िंदा हो जाएगा मरा हुआ इंसान! सच्चाई जान पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन

हनान इस काम को लेकर काफी चर्चा में हैं। हनान इससे पहले भी मछली बेचने पर ट्रोल होकर चर्चा में आ चुकी हैं। दरअसल वो स्कूल ड्रेस में मछली बेचती हैं। लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए झूठा और कहानियां बनाने वाला कहा। लेकिन अब पूरा देश अनुप्रिया और हनान की तारीफ़ कर रहा है साथ ही उनपर गर्व भी कर रहा है।