
नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण वैसे तो अक्सर चर्चा में रहती हैं लेकिन इनदिनों उनके एक फोटोशूट ने बवाल मचा रखा है। बॉलीवुड में कई ऐसे लोग हैं जिनमें कॉपी करने की कला कूट-कूटकर भरी हुई है लेकिन जब कॉपी करने को लेकर कोई कंपनी क्लेम कर दे तो मुश्किल और बढ़ जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दीपिका पादुकोण जिस कॉस्मेटिक बॉन्ड के फोटोशूट को लेकर इनदिनों चर्चा में हैं उनका ये फोटोशूट रूसी मैगजीन से कॉपी किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि, जिस फोटोशूट की कॉपी इसे बताया जा रहा है वह करीब पांच साल पहले सितंबर 2013 में रूसी Allure मैगजीन ने इरिना श्याक के साथ किया था।
बता दें कि, दीपिका और इरिना के ओरिजनल फोटोशूट में पोज से लेकर ऑउटफिट तक एक जैसे दिखाई पड़ रहे हैं। दोनों के बीच बस एक अंतर है कि दीपिका फोटोशूट में कैमरे की ओर देख रही हैं तो वहीं इरिना पोटैग्निस्ट की तरफ देखती हुई नजर आ रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, दोनों के फोटोशूट की तस्वीर को डाइड सायबा नाम के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, मुझे इस तस्वीर को देखने के बाद कोई हैरानी नहीं हुई क्योंकि बॉलीवुड में अक्सर कॉपी किया जाता रहा है इसमें कोई नई बात नहीं है। इसी तरह इसइंस्टाग्राम अकाउंट की पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं, किसी ने दीपिका के पक्ष में बोलै तो किसी ने इस फोटोशूट की आलोचना की है। बता दें कि, दीपिका की अभी तक की लेटेस्ट फिल्म 'पद्मावत' थी जो एक भारतीय ऐतिहासिक फिल्म है। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 500 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। माना जा रहा है कि दीपिका जल्द ही विशाल भारद्वाज की फिल्म के लिए शूटिंग शुरू कर सकती हैं। फिल्म में उनके अपोजिट इरफान खान नजर आएंगे।