नई दिल्ली। सोशल मीडिया के इस जमाने में कोई हफ्ता ऐसा नहीं जाता जब यहां कोई चैलेंज वायरल ना हो। इन दिनों जहां एक ओर रैपर ड्रेक के सॉन्ग पर ‘इन माय फीलिंग’ डांस चैलेंज बड़ों में वायरल हो रहा है, वहीं बच्चों पर ‘जूम चैलेंज’ का खुमार चढ़ गया है। लेकिन यही चैलेंज दुनियाभर के बच्चों के लिए खतरा बन गया है। इस चैलेंज को जूम चैलेंज (Zoom Challenge) का नाम दिया गया है। इस चैलेंज के तहत छोटे-छोटे बच्चों को भी डांस करते हुए गाने की एक लाइन आने पर पैर पकड़कर जोर से खींच दिया जा रहा है।