11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनीमून पर गई दुल्हन से हो गई थी ये भूल, वापस लौटने पर शरीर में होने लगे ऐसे बदलाव..फिर सच से उठा पर्दा

27 साल की सारा रेविल ड्यूज़ नाम की एक महिला शादी के बाद हनीमून के लिए श्रीलंका और मालदीव गई थीं।
2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Jul 21, 2018

honeymoon

हनीमून पर गई दुल्हन से हो गई थी ये भूल, वापस लौटने पर शरीर में होने लगे ऐसे बदलाव..फिर सच से उठा पर्दा

नई दिल्ली। आज के दौर में युवक और युवतियों में शादी से ज़्यादा उनके हनीमून ट्रिप को लेकर काफी उत्सुकता रहती है। शादी के बंधन में बंधने जा रहे जोड़े शादी से पहले ही अपने हनीमून ट्रिप के बारे में बातें करने लग जाते हैं। लेकिन एक महिला ऐसी भी है, जिसका ड्रीम हनीमून एक डरावने ट्रिप में तब्दील हो गया। दरअसल 27 साल की सारा रेविल ड्यूज़ नाम की एक महिला शादी के बाद हनीमून के लिए श्रीलंका और मालदीव गई थीं। ये उनका ड्रीम डेस्टिनेशन था, जहां वे गई भी और पूरा एनजॉय भी किया। लेकिन मई 2017 में हनीमून से वापस लौटने के बाद सारा को एक खतरनाक स्ट्रोक पड़ा। जिसके बाद सारा ने इसे स्ट्रोक को गंभीरता से लिया और बिना किसी देरी के अस्पताल जा पहुंची।

अस्पताल में डॉक्टरों ने सारा के स्ट्रोक को एक सामान्य माइग्रेन बताकर छुट्टी दे दी। लेकिन बाद में सारा को सारी सच्चाई पता चल ही गई। दरअसल डॉक्टर जिसे साधारण माइग्रेन बता रहे थे, वह एक जानलेवा स्ट्रोक था। जो हनीमून के दौरान ली गई गर्भनिरोधक गोलियों और हवाई सफर से होने वाली थकान की वजह से पड़ा था। सारा अब 28 साल की हो गई हैं, और वे वापस अपने प्रोजेक्ट मैनेजर वाले पद पर काम के लिए भी लौट गई हैं। ऑफिस में जब उनके दोस्तों ने उत्सुकता से उनके हनीमून के बारे में पूछा तो उन्होंने मायूसी से जवाब दिया कि उनका हनीमून ठीक-ठाक ही था।

स्ट्रोक की वजह से सारा बातचीत नहीं कर पा रही थीं। वे लिखने, पढ़ने के साथ-साथ बोलने में भी असमर्थ थीं। सारा ने बताया कि जब उन्हें बोलने में तकलीफ हो रही थी तो उन्हें किसी बुरी परिस्थिति का अंदाज़ा लग गया था। उन्होंने बताया कि जब उन्हें स्ट्रोक पड़ा तो उनके साथी कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने माइग्रेन बताकर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था। सारा ने बताया कि उनकी किस्मत अच्छी थी कि एक शख्स ने उन्हें अस्पताल के स्ट्रोक वॉर्ड में भर्ती किया, जहां एमआरआई मशीन के ज़रिए उनके स्ट्रोक का पता चल गया। फिलहाल सारा अब बिल्कुल स्वस्थ हैं, वे रोज़ाना जिम जाकर एक्सरसाइज करती हैं।