जापान में एक अनोखा क्लीनिक खुला है जो इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। जापान की राजधानी टोक्यो में अकीबा डेंटल क्लीनिक में आपको डॉक्टर और स्टाफ अजीबोगरीब कपड़ों में नजर आएंगे। दरअसल मरीजों के मन डॉक्टर और अस्पताल के डर को खत्म करने के लिए के लिए यह तरीका अपनाया गया है।
आपने देखा होगा कि बहुत से लोग डॉक्टर के पास या अस्पताल जाने से डरते है। उनके मन में डॉक्टर को लेकर दिल में डर बैठा होता है। जब ये लोग बीमार पड़ते है तो इनको डॉक्टर के पास लेकर जाना बहुत मुश्किल होता है। जैसे तैसे उनको अस्पताल लेकर पहुंच जाते है तो डॉक्टर को देखकर नकी दिल की धड़कनें बढ़ जाती है। ऐसे मरीजों के लिए जापान में एक अनोखा क्लीनिक खुला है। यहां पर आपको कोई भी डॉक्टर या स्टाफ उनकी ड्रेस में नजर नहीं आएंगे। इस क्लीनिक में आपको सभी लोग अजीबोगरीब ड्रेस में दिखेंगे। दरअसल रोगी के मन से डॉक्टर को लेकर जो डर उसको खत्म करने के लिए अलग कपड़ों नजर आते है। ताकि वे अपने दांत के दर्द के बारे में खुलकर बात कर सकें और इलाज भी करवा सकें।
मेड थीम के कपड़ों स्टाफ
यह अनोखा क्लीनिक जापान की राजधानी टोक्यो में अकीबा डेंटल क्लीनिक में स्थित है। यहां पर स्टाफ और डॉक्टरों की ड्रेस देखकर लगता नहीं कि ये किसी क्लनिक में काम करते है। अकीबा डेंटल क्लीनिक में स्टाफ को मेड थीम के कपड़ों काफी पसंद किया जा रहा है। जो मरीज डॉक्टर या अस्पताल का नाम सुनकर डर जाते है उनको ध्यान भ्टाकने के लिए यह मददगार साबित हुआ है।
यह भी पढ़ें- समुद्र तट पर मौजूद हैं 6 करोड़ साल पुराने सीढ़ीनुमा पत्थर, डिजाइन देख हर कोई हैरान
मरीज़ों का डर कम करने की कोशिश
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार क्लीनिक में हाईजीनिस्ट इस तरह की मेड यूनिफॉर्म पहनी जाती है। क्लीनिक की डायरेक्टर डॉक्टर जोजी युकावा का कहना है कि कुछ लोग डेंटिस्ट के पास जाने से भी डरते हैं। बहुत से लोगों के मन में दांतों को फोबिया होता है। ऐसे में स्टाफ को अलग ड्रेस में देखकर वे आराम से अपनी परेशानी बता सकते है और इलाज करने में भी आसानी होती है।
यह भी पढ़ें- ये है रहस्यमी कुआं, पानी की जगह निकली है रोशनी
कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं
सबसे खास बात यह है कि इस तरह के मेड यूनिफॉर्म वाले स्टाफ के लिए मरीजों से अलग से शुल्क नहीं लिया जा रहा है। अजीबोगरीब कपड़ों में मौजूद स्टाफ से उनका अच्छा बन रहा है। इस तरह की सर्विस दांतों की व्हाइटनिंग, कैविटी ट्रीटमेंट और डेंटल क्लीनिंग के दौरान दी जाती है।