हॉट ऑन वेब

बच्चे की लाश को खुद से दूर नहीं करना चाहती थी मां, किया ऐसा काम… उड़ जाएंगे होश

महिला ने पांच साल तक अपने मृत पैदा हुए बच्चे की लाश को क्वाइन लॉकर में रखा।

2 min read
Sep 25, 2018
बच्चे की लाश को खुद से दूर नहीं करना चाहती थी मां, किया ऐसा काम... उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली: एक महिला के लिए मां बनना जीवन का सबसे बड़ा सुख होता है। हर महिला मां बनने के एहसास को महसूस करना चाहती हैं। लेकिन, कई बार हम जो सोचते हैं वैसा हो नहीं पाता है। कुछ महिलाएं कभी मां नहीं बन पाती तो कुछ बच्चे के जन्म के साथ ही उसे खो देती हैं। एेसा ही कुछ हुए जापान की एक महिला के साथ। 45 साल की उम्र में महिला ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। इस घटना के बाद महिला इस कदर आहत हुई कि उसने बच्चे की लाश को खुद से दूर नहीं करने का फैला ले लिया आैर कुछ एेसा किया, जो हैरान कर देने वाला है।

पांच साल तक अपने मृत पैदा हुए बच्चे की लाश को लॉकर में रखा

ये भी पढ़ें

किसी भी ज़हर को बेअसर कर देती है ये ‘जादुई सब्ज़ी’, और ऐसे बनाती है ताकतवर

मामला जापान की राजधानी टोक्यो का है। यहां पुलिस ने 49 साल की एक महिला को अरेस्ट किया है। महिला ने पांच साल तक अपने मृत पैदा हुए बच्चे की लाश को क्वाइन लॉकर में रखा। ये लॉकर यूग्यूसुडानी स्टेशन के पास मौजूद था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने स्वीकार किया है कि वह उसने मरे हुए बच्चे की बॉडी को स्टेशन के पास के लॉकर्स में रखा था।

बच्चे के शरीर को खुद से दूर नहीं करना चाहती थी महिला

महिला ने बताया कि उसका बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ था, इसलिए वह बेहद दुखी थी। वह अपने बच्चे के शरीर को खुद से दूर नहीं करना चाहती थी। इसी वजह से उसने अपने मृत बच्चे की बॉडी को लॉकर में रख दिया। जब उसे घर से बाहर निकाल दिया गया तो उसने ये सारी बात बताने का फैसला किया। महिला ने बताया कि उसने चाभी घर पर इस उम्मीद में छोड़ दी थी कि कोई न कोई बॉडी को खोज निकालेगा।
वहीं, पुलिस का मानना है कि बच्चे के जन्म के कुछ समय उसकी मौत हुई। पुलिस बच्चे की मृत्यु के कारण की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

आधी रात 5 लोगों ने दौड़ा-दौड़कर युवक को बेरहमी से मारा चाकू, CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात

Published on:
25 Sept 2018 03:52 pm
Also Read
View All