हॉट ऑन वेब

चैंपियन पत्नी से पंगा लेना पड़ा महंगा, कराटे मार तोड़ा पति का पैर

Husband Wife Fight : नोएडा का है मामला, पीड़ित शख्स ने पुलिस से लगाई है गुहार सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोस्ती, पिछले साल हुई थी शादी
2 min read
Jan 28, 2020
fracture.jpg
Husband Wife Fight

नई दिल्ली। कहते हैं जब लोग इश्क में होते हैं तब उन्हें एक-दूसरे में खामियां नजर नहीं आती हैं। मगर शादी होते ही चीजें बदल जाती हैं। ऐसा ही कुछ नोएडा (Noida) के रहने वाले एक शख्स के साथ भी हुआ। डेढ़ साल पहले उसे एक मोहतरमा से इश्क हुआ था। पिछले साल दोनों ने शादी कर ली। चूंकि पत्नी जूडो-कराटे (karate expert) में एक्सपर्ट हैं। ऐसे में वह अपना हुनर झगड़े के समय पति पर ही आजमाने लगी। इसी के चलते पति की एक टांग टूट (fracture leg) गई।

शख्स का नाम दीपक साहनी है। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया (social media) के जरिए डेढ़ साल पहले हुई थी। धीरे-धीरे उनकी चैटिंग से बातें होने लगी। उन्होंने साल 2019 में शादी करने का फैसला लिया। सात फेरे लेने के कुछ दिनों बाद से ही उनमें अक्सर अनबन होने लगी। बीते दिनों झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि पत्नी ने अपने कराटे से पति की एक टांग तोड़ दी। पत्नी से परेशान दीपक ने पुलिस से खुद को बचाने की गुहार लगाई है।

दीपक ने बताया कि उनकी एक टांग में फ्रैक्चर और कई जगह खून के थक्के जम गए है। उनकी ऐसी हालत देख उनके पिता को व्हील चेयर से उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। आरोप है कि दीपक पर उनकी पत्नी पहले भी हमले कर चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने सिर पर वार किया था। तब भी काफी चोटें आई थीं।

Published on:
28 Jan 2020 09:16 am