हॉट ऑन वेब

लक्ष्मी अग्रवाल ( छपाक ) को पसंद है म्यूजिक, इस खास मौके पर गा चुकी हैं ये गाना

साल 2005 में लक्ष्मी पर हुआ था एसिड अटैक बड़ी लंबी लड़ाई लड़ चुकी हैं लक्ष्मी
2 min read
• •
Updated: 14 Jan 2020, 12:28 PM IST
Laxmi Agarwal likes music has sung this song on indion idol
Laxmi Agarwal likes music has sung this song on indion idol

नई दिल्ली: इन दिनों बॉलीवुड से लेकर देश के गलियारों तक बस एक ही बात का सबसे ज्यादा जिक्र है और वो है फिल्म 'छपाक' का। छपाक फिल्म ( Chhapaak Movie ) रिलीज हो चुकी है और लोग फिल्म को पसंद भी कर रहे हैं। इस फिल्म में भले ही मेन लिड में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं, लेकिन इस कहानी की असली हीरो हैं 'लक्ष्मी अग्रावल'। लक्ष्मी की जिंदगी संघर्ष भरी रही और वो एक मजबूत लड़की के तौर पर सामने आई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लक्ष्मी को सिंगिंग का काफी शौक है।

यहां गाया गाना...

दरअसल, फिल्म रिलीज होने से पहले दीपिका सिंगिंग शो इंडियन आइडल में फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची। यहां उनके साथ एसिड अटैक सर्वाइवर 'लक्ष्मी अग्रवाल' ( Laxmi Agrawal ) भी पहुंची। जहां लक्ष्मी की कहानी सुनकर वहां मौजूद हर कोई शख्स रो पड़ा, तो वहीं लक्ष्मी ने जो गाना गाया उसे भी सुनकर हर किसी के आंसू छलक पड़े। लक्ष्मी को म्यूजिक से काफी प्यार है। यहां शो में लक्ष्मी ने 'लग जा गले' गाना गाया, जिसे सुनकर हर किसी की आंखें छलक पड़ी। यही नहीं दीपिका ने स्टेज पर जाकर लक्ष्मी को गले से लगा लिया। शो में मौजूद कोई ऐसा नहीं था, जिसको लक्ष्मी के गाने ने रूला न दिया हो। वीडियो देखकर आप ये बात देख सकते हैं।

नेहा ने भी गाया गाना

दूसरी तरफ नेहा कक्कड़ भी लक्ष्मी की तारीफ करते हुए स्टेज पर आती हैं और उनसे कहती हैं कि लक्ष्मी आप सभी को हिम्मत दे रही हो तभी लक्ष्मी नेहा के लिए उन्ही का गाना 'मिले हो तुम हमको' गाती हैं। लक्ष्मी के गाने से पूरे शो का माहौल ही बदल जाता है और सभी जजेस अपनी सीट से खड़े हो जाते हैं। गौरतलब, है कि साल 2005 में उन पर ये एसिड अटैक हुआ, नाजाने कब उनकी हस्ती खेलती जिंदगी को किसी की नजर लग गई। लक्ष्मी बताती हैं कि 'मैं जब 15 साल की थी वो 32 साल का था, वो मुझसे शादी करना चाहता था। जब मैंने मना किया तो उन्होंने और उनके छोटे भाई की गर्लफ्रेंड ने मिलकर मुझपर ऐसिड अटैक किया। एसिड अटैक एक इंसान पर ही नहीं पूरे परिवार पर होता है। इस हादसे के बाद मेरी लाइफ खराब हो गई। मेरे पिता और भाई की मौत हो गई। सब कुछ खत्म हो गया।'

Published on: