दरअसल, लक्ष्मी की जो दर्द भरी कहानी है उसे जानकर आपका दिल भी बैठ जाएगा और इस में कोई बड़ी बात नहीं कि आप रो भी जाए, क्योंकि कहानी ही इतनी दर्द भरी है। लक्ष्मी बताती हैं कि साल 2005 में उन पर ये एसिड अटैक हुआ, नाजाने कब उनकी हस्ती खेलती जिंदगी को किसी की नजर लग गई। लक्ष्मी बताती हैं कि 'मैं जब 15 साल की थी वो 32 साल का था, वो मुझसे शादी करना चाहता था। जब मैंने मना किया तो उन्होंने और उनके छोटे भाई की गर्लफ्रेंड ने मिलकर मुझपर ऐसिड अटैक किया। एसिड अटैक एक इंसान पर ही नहीं पूरे परिवार पर होता है। इस हादसे के बाद मेरी लाइफ खराब हो गई। मेरे पिता और भाई की मौत हो गई। सबकुछ खत्म हो गया।'