लॉकडाउन ( Lockdown ) में कुछ रियायत मिलने के बाद जब दुकानें खोली गईं, तो एक लेदर शॉप का नजारा कुछ ऐसा था कि वहां रखे लेदर प्रोडक्ट्स पर फफूंद लग गई थी।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया ( Social Media ) पर एक लैदर शोरूम की कुछ फोटो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इस बात से तो हम सभी अच्छे से वाकिफ है कि कोरोना वायरस के कारण दुनिया थमी हुई है। दुनिया के ज्यादातर शहरों के स्कूल, कॉलेज, जिम, मॉल आदि बंद हैं।
ऐसे में लोग शॉपिंग तक नहीं कर पा रहे, जिसके कारण कपड़े, जूते, बैग आदि भी शोरूम में बंद पड़े हैं। सोशल मीडिया पर एक शोरूम के अंदर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया की एक पोस्ट के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि मलेशिया ( Malaysia ) में जब एक शोरूम 2 महीने में बाद खुला है, तो अंदर का नजारा कुछ ऐसा था।
इस शोरूम में रखे चमड़े के अधिकतर आइट्म्स खराब हो चुके थे। उनमें बुरी तरह लगी फफूंद लग चुकी थी। फेसबुक पर इन फोटोज को Nex Nezeum ने 10 मई को शेयर किया। उन्होंने फोटोज के कैप्शन में लिखा, ‘दुकाने खोलने का भी कोई फायदा नहीं है, क्योंकि बंद दुकानों में रखा सारा सामान बेकार हो चुका है।
मलेशिया में 18 मार्च से लॉकडाउन ( Lockdown ) चल रहा है। लॉकडाउन में कुछ ढ़ील दे दी गई है और ये उसी के बाद का नज़ारा है। शॉप के AC के दो महीने से बंद रहने के कारण दुकान में काफी नमी जमा हो गई होगी, जिस वजह से प्रोडक्ट्स पर फफूंद लग गई थी।
सोशल मीडिया ( Social Media ) पर वायरल इन फोटोज ( Photos ) को देखकर कई लोग हैरान रह गए। कुछ यूजर्स ने कहा कि ये नज़ारा देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कि ये सामान 2 महीने से नहीं बल्कि 1 साल से भी ज्यादा समय से दुकान ( Shop ) में बंद पड़ा हो।