हॉट ऑन वेब

इधर मशहूर क्रिकेटर खेल रहा था मैच उधर पत्नी होटल के कमरे में कर रही थी ये काम, फिर जो हुआ…

वो अपनी ड्रेसमेकिंग बिजनेस का बहाना लेकर लर्लिन अकसर न्यूयॉर्क जाने लगीं। इसी साल हिल्टन को एक गुमनाम चिट्ठी मिली।
2 min read
• •
Updated: 16 May 2018, 10:18 AM IST
leslie hylton the only cricketer hanged till death

नई दिल्ली। क्रिकेट इतिहास और विवाद का चोली-दामन का साथ है। लेकिन क्रिकेट दिग्गजों के इतिहास के बीच एक ऐसे खिलाड़ी हुआ जिसने एक ऐसा गुनाह किया है जिसके लिए उन्हें फांसी के फंदे पर लटकना पड़ा है। 1930 के दौर में वेस्टइंडीज की तरफ से तेज गेंदबाज के तौर पर खेलने वाले लेस्ली जॉर्ज हिल्टन को अपनी पत्नी का मर्डर करने के जुर्म में फांसी पर लटका दिया गया था। जी हां, साल 1935 से 1939 के बीच में वेस्टइंडीज से खेलने वाले लेस्ली हिल्टन को अपनी ही पत्नी लर्लिन रोज के मर्डर के मामले में फांसी की सजा भी दी गई थी। क्रिकेट के इतिहास में लेस्ली हिलटन पहले ऐसे खिलाड़ी थे जिनके जीवन का अंत इस तरह हुआ।

पत्नी पर था शक...

1935 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने के बाद लेस्ली हिल्टन की मुलाकात लर्लिन रोज से हुई और दोनों में प्यार हो गया था। कुछ साल चले अफेयर के बाद दोनों ने साल 1942 में शादी कर ली थी। पांच साल बाद ही इस कपल का एक बेटा हो गया था। लेस्ली हिल्टन ने अपनी पत्नी लर्लिन रोज की हत्या बेवफाई के चलते की थी। लेस्ली हिल्टन को शक था, कि उनकी पत्नी का किसी और आदमी के संग नाजायज संबंध है और इसी शक के चलते लेस्ली हिल्टन ने अपनी पत्नी लर्लिन रोज की हत्या कर दी थी। उनकी पत्नी लर्लिन रोज जमैका के एक पुलिस अधिकारी की बेटी थी। साल 1954 में हालात खराब हो गए। अपने ड्रेसमेकिंग बिजनेस का बहाना लेकर लर्लिन अकसर न्यूयॉर्क जाने लगीं। इसी साल हिल्टन को एक गुमनाम चिट्ठी मिली। जिसमें लिखा था कि उनकी बीवी के ब्रूकलीन एवेन्यू में रहने वाले रॉय फ्रांसिस से नाजायज रिश्ते हैं।

चिट्ठी पढ़कर हिल्टन बेचैन हो उठे, लेकिन यह बात उन्होंने किसी को नहीं बताई। उन्होंने बीवी को तुरंत टेलीग्राम देकर बुलाया.।थोड़ी टालमटोल के बाद लर्लिन लौट आईं और किसी भी तरह की बेवफाई से इनकार किया। उन्होंने कहा कि फ्रांसिस से बस उनकी जान-पहचान है। अखबार 'डेली ग्लीनर' के मुतबिक, 'मामला सच्चे वैवाहिक अंदाज में सेटल हो गया।' शादी के 12 साल बाद लेस्ली हिल्टन व पत्नी लर्लिन रोज के रिश्तों में दरार आ गई। इसके बाद लेस्ली हिल्टन ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। अक्टूबर 1954 में लेस्ली हिल्टन पर उनकी पत्नी लुरलीन की मौत पर सुनवाई शुरू हुई औऱ उस सुनवाई में लेस्ली हिल्टन को सजाए- मौत की सजा सुना दी गई। वो कल का ही दिन था 17 मई, 17 मई सन 1955 की सुबह लेस्ली हिलटन को फांसी पर चढ़ा दिया गया था।

Published on: