हॉट ऑन वेब

प्यार पर भी पड़ी कोरोना की मार, बदल रहा है डेटिंग करने का तरीका

कोरोनावायरस ( coronavirus ) के चलते पूरी दुनिया में लोगों के प्यार करने पर भी रोक लग गई है। कपल एक दूसरे से मिलने से कतरा रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 May 2020, 7:42 PM IST
coronavirus_has_changed_dating.jpg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) ने पूरी दुनिया को बदल दिया है। एक महीने पहले जो कुछ भी चल रहा था वो सब कुछ बदल गया है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग (social distancing) का अभ्यास करना पड़ रहा है। आम तौर पर किसी जान पहचान वाले शख़्स से मिलने के बाद हम जो व्यवहार करते हैं, उसके उलट करना सीखना पड़ रहा है। यहां तक की लोगों ने अपने डेटिंग (Love During Lockdown) करने का अंदाज भी बदल दिया है।

कोरोनावायरस के चलते लोग अब मिलने से कतरा रहे हैं। न्यूयॉर्क में रहने वाले एक 29 वर्षीय शख्स ने बताया कि जब तक इस महामारी की पूरी तरह से रोकथाम नहीं होती तब तक कोई भी डेट पर नहीं जा सकता। दो लोग आपस में मिल भी नहीं सकते।

वहीं कुछ दिनों पर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई थी। जो वॉशिंगटन के क्रिकलैंड इलाके में स्थित लाइफ केयर सेंटर के बाहर थी। तस्वीर में दिख रहा था कि 88 साल की डॉरोथी कैंपबेल शीशे के बाहर से अपने पति जीन (89) को देख रही थी और उनसे फोन पर बात कर रही थी। दोनों की शादी को 60 साल हो चुके थे लेकिन दोनों कोरोना के चलते एक दूसरे से नहीं मिल पा रहे हैं।

लोग अब मिलने की वजाय एक दूसरे से दूर से डेट करना पसंद कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के चलते डेटिंग एप्स का लोग ज्यादा आ रहे हैं । यहां लोग अपने लिए पार्टनर ढूढ़ते हैं और फिर उनसे घंटो बात करते हैं। हालांकि कुछ लोगों को ये अटपटा भी लग रहा है।

Published on: