
नई दिल्ली। नई दिल्ली। कोरोना वायरस (coronavirus ) के चलते अधिकांश देशों ने लॉकडाउन किया हुआ है, ताकि लोग इस भयानक बीमारी से बचे रहें। ऐसे में लोग अपने-अपने घरों में ही बंद हैं। पूरा समय घर में ही बिताने के कारण लोग अब समय काटने के लिए नए-नए तरकीब इजात कर रहे हैं। साथ ही उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं। ऐसे ही समय काटने का तरीका एक शख्स ने निकाला है जो खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल,चेन्नई (South African couple ) के रहने वाले V Seranthaiah ने कुछ दिनों पहले एक न्यूज सुनी थी। जिसमें एक कपल ने अपने अपार्टमेंट की 20-मीटर लंबी बालकनी में 42.2 किलोमीटर की मैराथन दौड़ लगाई थी। इस न्यूज को देखने के बाद Seranthaiah ने भी कुछ ऐसी करने का सोचा। इसके बाद उन्होंने अपने बेडरूम में ही 42.2 की दौड़ लगा दी। इस मैराथन को उन्हें पूरा करने में 5 घंटे 20 मिनट का समय लगा। सेरन्थैया ने इसे जीपीएसबेड गार्मिन ट्रैकर के माध्यम से रिकॉर्ड किया।
50 साल सेरन्थैया चेन्नई के महानिदेशक के कार्यालय में वाणिज्यिक ऑडिट का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वो पहले भी कई मैराथन दौड़ चुके हैं लेकिन एक कमरे मरे के अंदर दौड़ना मेरे लिए नया था। उन्होंने बताया कि वे रात 1.30 बजे उठे और दौड़ना शूरु कर कर दिया। पहले 3 घंटे में मैंने 29 किमी की दूरी तय की, जो नंगे पैर चल रहा था। इसके बाद मैंने जूते पहन के बाकी की दूरी पूरी की।
Updated on:
5 May 2020, 5:37 PM IST
Published on:
5 May 2020, 5:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.