हॉट ऑन वेब

महेश भूपति की भतीजी ने कहा – गो कोरोना वायरस’, वायरल हुआ Video

भारतीय टेनिस स्टार महेश भूपति की 2 साल की भतीजी 'गो कोरोनावायरस' कहते हुए नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Apr 2020, 9:12 AM IST
Viral Video
Viral Video

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार महेश भूपति ( Mahesh Bhupathi ) ने अपनी प्यारी भतीजी का बड़ा ही क्यूट सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो ( Video ) में महेश भूपति की 2 साल की भतीजी 'गो कोरोनावायरस" ( Coronavirus ) कहते हुए नजर आ रही हैं।

वीडियो में बच्ची से पूछा गया कि वह ऐसा क्यों कह रही है तो उसने जवाब देते हुए कहा कि 'सभी दुकान बंद है', वह शॉपिंग के लिए बाहर भी नहीं जा पाती और न ही बॉस्केटबॉल। यह कहते हुए वह चुप हो जाती है। जब उनसे पूछा गया कि वह क्या कहना चाहती हैं तो एक बार फिर से बोलती है 'गो कोरोनावायरस'।

इस वीडियो को अब तक 10,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। भूपति ( Mahesh Bhupathi ) ने अपनी भतीजी का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, मेरी 2 साल की भतीजी का यह वीडियो देखने के बाद सुबह-सुबह आपके चेहरे पर मुस्कुराहट जरूर बिखेर देगा।

कोरोनावायरस ( Coronavirus ) के तेजी से बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन ( Lockdown ) जारी है जो 14 अप्रैल तक चलेगा। बता दें कि देश में कोरोनावायरस फैलने से रोकने के लिए तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। भारत में अब तक कोरोनावायरस से 80 से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है

Published on: