अगर किसी गवर्नर को केंद्र सरकार से मदद चाहिए तो उसे कुशनर को फोन करना पड़ रहा है। जबकि कुशनर ने कहा कि हमारी आलोचना वो लोग कर रहे हैं जिन्हें ये नहीं मालूम कि उनके राज्य में किस चीज की, कितनी जरूरत है। सरकार राज्यों की मदद करना चाहती है लेकिन उनके पास सही डाटा तक मौजूद नहीं है।