हॉट ऑन वेब

इस शख्स ने फेसबुक पर किया ऐसा कांड, बन बैठा 22 बच्चों का बाप

मैं प्रेग्नेंट होने की चाहत रखने वाली महिलाओं के लिए उपलब्ध हूं।

2 min read
May 18, 2018
Man admits fathering 22 children with women he met on Facebook
इस शख्स ने फेसबुक पर किया ऐसा कांड, बन बैठा 22 बच्चों का बाप

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर हर तरह कि चीजें मिल जाती हैं। लेकिन, आज हम जो आपको दिखाने जा रहे हैं उसपर आपको यकिन करना बेहद मुश्किल होगा। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन के ग्लासगो शहर से आया है यहां एक शख्स ने अनोखा कारनामा कर दिया। उसने फेसबुक के जरिए अवैध तरीके से स्पर्म डोनेशन बात अपने अकाउंट से साझा की है। उसने अपने अकाउंट से स्पर्म डोनेशन का विज्ञापन जारी किया था। इसके बाद से अब तक वह 22 बच्चों का पिता बन चुका है इस शख्स का दावा है कि उसने 50 से ज्यादा महिलाओं के लिए स्पर्म डोनेट किया है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्पर्म डोनर ने अपनी पहचान गुप्त रखते हुए उपनाम एंथोनी फ्लेचर से ये खुलासा खुद किया है। एंथोनी ने बताया कि वह मां बनने की चाहत रखने वाली महिलाओं को ग्लासगो स्थित घर पर बुलाता था। इसके बाद वह घर के पास मौजूद सड़क पर ही स्पर्म का पैकेट मुफ्त में महिला को सौंप देता था। स्पर्म डोनर फ्लेचर का दावा है कि उसने 50 से ज्यादा महिलाओं के लिए डोनेट किया है। ये सभी महिलाएं पूरे यूके से लंबा सफर तय करके उससे मिलने के लिए आया करती थीं। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो इस तरह की कोशिशें खतरनाक हो सकती हैं। जबकि, फ्लेचर ने बिना किसी क्लीनिक की मदद लिए सीधे लोगों को स्पर्म डोनेट करना शुरू कर दिया है। ये ब्रिटेन के कानून का भी उल्लंघन करता है। कानून के मुताबिक ब्रिटेन में स्पर्म डोनेशन से पैदा हुए किसी भी बच्चे को 18 वर्ष की आयु का होने पर ही उसके असली पिता के बारे में जानकारी दी जाती है।

बता दें फ्लेचर ने फेसबुक पर पोस्ट लिखते हुए साझा किया है कि, 'मैं ग्लासगो शहर से थोड़ी दूरी पर मौजूद एक्टिव और अनुभवी स्पर्म डोनर हूं। मैं प्रेग्नेंट होने की चाहत रखने वाली महिलाओं के लिए उपलब्ध हूं। मुझे सिंगल महिला, समलिंगी जोड़ों और सामान्य कपल्स के लिए स्पर्म डोनेट करने से खुशी मिलेगी। आप सिर्फ मुझे अपनी वर्तमान लोकेशन, उम्र, रिलेशनशिप स्टेट्स और डोनेशन के तरीके बारे में बताएं। मैं स्पर्म डोनेशन के लिए कोई फीस नहीं लेता हूं।' उसका कहना है कि स्पर्म डोनेशन करने की प्रेरणा उसे पांच साल पहले मिली।

Published on:
18 May 2018 10:06 am