1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काफी तेज निकले तेजप्रताप, ऐश्वर्या के साथ ये रोमांटिक पोज हो रहा Viral, ‘लोग कह रहे जिया हो बिहार के लाला’

इस तस्वीर को तेजप्रताप यादव ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर किया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Updated: 17 May 2018, 2:43 PM IST

aishwarya rai and tej pratap yadav bycycle photo goes viral

नई दिल्ली। तेजप्रताप यादव ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें यह नव विवाहित जोड़ा अलग ही अंदाज में नजर आ रहा है और उनकी कैमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में तेजप्रताप अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को साइकिल पर बैठाए हुए हैं। साइकिल पर बैठे तेजप्रताप और ऐश्वर्या दोनों एक दूसरे को देख रहे हैं। फोटो में तेजप्रताप सफेद रंग के कुर्ता पैजामा में दिख रहे हैं और वहीं, ऐश्वर्या नारंगी रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं तेजप्रताप और ऐश्वर्या कैसे आंखों में आंखें डालकर एक दूसरे को देख रहे हैं। अब इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर 4,827 लोगों ने लाइक किया है। हालांकि इन दिनों पूरा लालू परिवार कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। परिवार के मुखिया लालू यादव चारा घोटाला के कई मामलों में दोषी करार दिए गए हैं और सजा काट रहे हैं। हालांकि बेटे की शादी में शामिल होने के लिए उन्हें तीन दिनों के लिए सशर्त पैरोल मिली थी। उसके बाद झारखंड हाइकोर्ट ने लालू यादव के गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए छह हफ्ते के लिए बेल की मंजूरी दी है।

लालू यादव के अलावा उनकी बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती, दामाद सैलेश, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी कई आरोप लगे हैं। लालू यादव को उस समय बड़ी राहत मिली, जब उन्हें झारखंड हाइकोर्ट से 6 हफ्ते की बेल मिली थी। बीते 12 मई को तेजप्रताप यादव की शादी पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या से शादी हुई थी। हालांकि बेटे की शादी में शामिल होने के लिए उन्हें तीन दिनों के लिए सशर्त पैरोल मिली थी। उसके बाद झारखंड हाइकोर्ट ने लालू यादव के गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए छह हफ्ते के लिए बेल मिली है।