
lalu yadav file photo
(पटना): छह सप्ताह के लिए जमानत पर जेल से बाहर आए लालू यादव अब बीमारियों का गंभीरता से इलाज कराएंगे। लालू के करीबी विधायक भोला यादव का कहना है सभी बीमारियों का बारी-बारी से इलाज होगा। भोला यादव के मुताबिक लालू यादव को कुल सोलह तरह की बीमारियां हैं।
इन गंभीर बिमारियों से घिरे है लालू
लालू प्रसाद यादव लंबे समय से बिमार चल रहे है। रिम्स से लेेकर दिल्ली एम्स तक इलाज करवाने के बाद भी उन्हें पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के लिए अभी और इलाज की जरूरत है। मिली जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद यादव की किडनी 40 फीसदी ही काम कर रही है। उन्हें हार्ट,शूगर,बैक पेन,चक्कर जैसी अन्य कई बीमारियां भी हैं। यह जानकारी एम्स की रिपोर्ट के आधार पर दी गई। जब तक बाहर के डॉक्टरों का समय नहीं मिल जाता,उनका इलाज पटना में ही चलेगा। एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट मुंबई के विशेषज्ञ डॉ.पांडा से समय लेकर उनसे सघन जांच कराई जाएगी।
राजनीति से दूर रहेंगे लालू इलाज पहली प्राथमिकता
भोला यादव ने कहा कि लालू यादव को हाईकोर्ट से प्रोविजनल बेल सिर्फ इलाज के लिए मिली है। उनकी पहली प्रथमिकता बस इलाज करना है। तीन मेडिकल इंस्टीट्यूट में इलाज की ज़रूरत महसूस की गई है। अन्य जगहों पर ले जाने की आवश्यकता पड़ी तो अदालत से और समय देने का अनुरोध किया जा सकता है।
गुरूवार से शुरू हुई लालू की बेल
गौरतलब है कि आरजेडी प्रमुख लालू यादव को झारखंड हाइकोर्ट की ओर से इलाज करवाने के लिए छ सप्ताह की प्रोविजनल बेल मिली थी।पेरोल लेकर अपने बेटे की शादी मेें शामिल होने के बाद लालू रांची जेल पहुंचे थे। प्रोविजनल बेल की प्रक्रिया पूरी होने में दो दिन का समय लगा जिससे लालू को दो दिन जेल में ही गुजरने पड़े। लालू जमानत पर छूटकर रांची के होटवार जेल से बुधवार रात पटना आ गए हैं। जमानत की अवधि गुरुवार से ही मानी जाएगी।
Published on:
17 May 2018 02:34 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
