1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैमूर: चंद पैसों के लिए बेटे ने की पिता की हत्या, मौत होने के बाद भी करता रहा वार

कैमूर जिले से पारिवारिक रिशतों को तार तार कर देने वाला मामला सामने आया है....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 16 May 2018, 7:30 PM IST

murder

murder

(कैमूर/बिहार): कैमूर जिले से पारिवारिक रिशतों को तार तार कर देने वाला मामला सामने आया है। पैसे न देने पर बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

पिता की मौत होने के बाद भी करता रहा प्रहार

यह मामला भभुआ थाना क्षेत्र के कुड़ासन गांव का है। गांव में रहने वाले दिनेश राम का अपने पिता अलियार राम से अक्सर संपत्ति को लेकर विवाद होता रहता था। मंलवार रात दिनेश राम ने एक ऐसी घटना को अंजाम दिया जिस पर एकाएक विशवास नहीं किया जा सकता है। दिनेश ने अपने पिता से पैसों की मांग की। पिता अलियार राम ने पैसे देने से मना कर दिया। इस बात पर आरोपी बेटे का पारा चढ़ गया और उसने लकड़ी के बेट व चाकू से अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में अलियार राम की मौत हो गई। इतना ही नहीं पिता के मर जाने के बाद भी आरोपित बेटे ने उस पर चाकू से वार किए।

पुलिस कर रही आरोपी से पूछताछ

आरोपी इस घटना को अंजाम देकर फरार होने की फिराक में था उससे पहले ही ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उसे बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अलियार राम के तीन बेटे थे। दो बेटे अलग रहते थे और आरोपी दिनेश राम अपने पिता के साथ ही रहता था। पिता पुत्र में संपत्ति को लेकर विवाद होता ही रहता था।

पहले भी सामने आ चुके है रिशतों को तार तार कर देने वाले मामले

राज्य में रिशतों का कत्ल करने वाले मामले पहले भी सामने आ चुके है। सहरसा जिले में बीते दिनों एक युवक ने जमीनी विवाद के चलते अपने पिता और भाई की गोलीमार कर हत्या कर दी थी। गोली की आवाज सुनकर जब उसकी भाभी और भतीजा छत पर आए तो आरोपित ने उन पर भी गोली चलाई और मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़े:जमीनी विवाद के चलते पिता व भाई को उतारा मौत के घाट