2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार न्यूज़: जमीनी विवाद के चलते पिता व भाई को उतारा मौत के घाट

बिहार के सहरसा में जमीनी विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने रिशतों को ताक पर रखकर अपने परिवार वालों पर गोलियों की बौछार कर दी.....
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 6 May 2018, 8:16 PM IST

fireing

fireing

(सहरसा/बिहार): बिहार के सहरसा में जमीनी विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने रिशतों को ताक पर रखकर अपने परिवार वालों पर गोलियों की बौछार कर दी। इस हमले में आरोपी के पिता व भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भाभी व भतीजा गोली लगने से गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सहरसा के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो सकते है पर बिहार के सहरसा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे जमीनी विवाद में एक युवक ने अपने ही पिता व भाई को मौत के घाट उतार दिया साथ ही भाई की पत्नी व बेेटे पर भी गोली चलाकर फरार हो गया। यह घटना सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के सितुआहा गांव की है। रविवार तड़के इस घटना को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मंटू यादव व उसके पिता मृतक हरदेव यादव के बीच बीते दो सालों से जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। यह विवाद जमीन के बटवारे को लेकर चल रहा था।

छत पर सो रहे थे पिता व भाई दोनों को मारी गोली

मृतक हरदेव यादव व अशोक दोनों जब छत पर सो रहे थे तब आरोपी ने वहां आकर दोनों पर फायरिंग कर दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सूनकर चंदन देवी एवं बिट्टू यादव वहां पहुंचे जिन्हें देखते ही आरोपी ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। रिशतों को तार-तार कर देने वाले इस मामले के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी मंटू यादव अभी पुलिस के पकड़ में नहीं आया है।