2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“जिन्ना तस्वीर विवाद” में कांग्रेस का हाथ-गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देश में चल रहे मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर विवाद के बारे बड़ा बयान दिया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 7 May 2018, 8:37 AM IST

giriraj singh

giriraj singh

(नवादा/बिहार): बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देश में चल रहे मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर विवाद के बारे बड़ा बयान दिया। कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए सिंह ने कहा कि देश में जिन्ना की तस्वीर को लेकर जो लोग विवाद कर रहे है उन्हें कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है।

"जिन्ना" नहीं "कलाम" देश के प्रेरणा स्त्रोत

मिली जानकारी के अनुसार गिरिराज सिंह ने अपने संसद क्षेत्र नवादा में मीडिया से बात करते वक्त कहा कि जिन्ना देश के युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत नहीं हो सकते। हमाने प्रेरणा पुंज कलाम साहब जैसे लोग है जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश के हित में समर्पित कर दिया और नए-नए प्रयोग कर देश के विकास में अपना योगदान प्रदान किया। जिन्ना ने सांप्रदायिकता फैलाने का काम किया और देश का बंटवारा कर चला गया जिन्ना की लगाई आग में देश आज भी झुलस रहा है।

जिन्ना की तस्वीर को लेकर चल रहे विवाद के बारे में बात करते हुए सिंह ने कहा कि इसमे कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों का हाथ है। उन्होंने यह भी कहा कि यह राजनीतिक पार्टियां हमेशा से ही ऐसा करती आई है कभी यह जेएनयू जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में देश विरोधी नारें लगाते हैं तो कभी आतंकवादी को छुड़ाने के लिए मध्य रात्रि में कोर्ट में गुहार लगाते है और कोर्ट को बैठाते हैं।

सिंह ने कहा कि यह बहुत दुर्भागय की बात है कि देश को बांटने की साजिश चल रही है। विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा कि एएमयू में जिन्ना की तस्वीर को लेकर चल रहे विवाद में जिन लोगों का हाथ है उन्हें कांग्रेस और वहां के विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का समर्थन प्राप्त है। इसी बीच जिन्ना की तस्वीर के समर्थन में आंदोलन करने वालों पर तंज कसते हुए सिंह ने कहा कि जो लोग जिन्ना की तस्वीर लेकर खड़े है वह गद्यार है वह कभी भी एक देशभक्त का दर्जा प्राप्त नहीें कर सकते।