1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्दनाक हादसा: छपरा में स्कूल वैन पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, दो बच्चों की मौत व 11 झुलसे

बिहार के छपरा में एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चें एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 16 May 2018, 6:05 PM IST

file photo school vain

file photo school vain

(छपरा/बिहार): बिहार के छपरा में एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चें एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। स्कूल खत्म होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक स्कूल वैन के उपर हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया जिससे गाड़ी में करंट दौड़ गया। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई और 11 बच्चें घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

गाड़ी में दौड़ा करंट चिल्लाने लगे बच्चें

स्कूली बच्चों को चपेट में लेने वाला यह हादसा बुधवार दोपहर को हुआ। मिली जानकारी के अनुसार छपरा जिले के एक निजी स्कूल की छूटी होने के बाद स्कूल वैन का ड्राइवर बच्चों को गाड़ी में बिठाकर घर छोड़ने के लिए रवाना हुआ। बच्चों के परिजन उत्सुकता से बच्चों के घर आने का इंतजार कर रहे थे। पर एक दर्दनाक हादसा इन बच्चों का इंतजार कर रहा था। जब स्कूल वैन बनियापुर थाना क्षेत्र के धोबवल पहुंची तो हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर वैन पर गिर गया। तार के गिरते ही वैन में उच्च वोल्टता का करंट दौड़ गया। बच्चें चिल्लाने लगे। इस हादसे में दो बच्चों की कंरट लग कर झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 11 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में स्कूल वैन का ड्राइवर भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पीड़ितों को गाड़ी से बाहर निकाला और पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में भर्ती तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों में रौनक कुमार और अदिति कुमारी शामिल है। हादसे की जानकारी जब बच्चों के परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीओ और पुलिस टिम मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई।

यह भी पढ़े:पटना: नाले में गिरी बच्चों से भरी स्कूल वैन, प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने फरिशता बनकर बचाई जान