हॉट ऑन वेब

बच्ची के मुंह से ‘पापा’ की वो ‘गंदी’ हरकत सुनकर उड़ गए टीचर के होश, बताई एेसी बात कि…

हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक पिता की घिनौनी करतूत सामने आई है। एक शख्स अपनी ही नाबालिग बेटी का तीन महीने से रेप कर रहा था।

2 min read
Sep 01, 2018
girl raped
बच्ची के मुंह से 'पापा' की वो 'गंदी' हरकत सुनकर उड़ गए टीचर के होश, बताई एेसी बात कि...

नई दिल्ली: बेटी सबसे ज्यादा सुरक्षित अपने घर को मानती है और वह घर में सबसे ज्यादा पिता की ही लाडली होती है, लेकिन अगर पिता ही हैवान बनकर अपनी बेटी को ही नोचने लगे तो आखिर बेटियां अपने आप को कैसे सुरक्षति महसूस करेंगी। हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक पिता की घिनौनी करतूत सामने आई है। एक शख्स अपनी ही नाबालिग बेटी का तीन महीने से रेप कर रहा था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने अपने टीचर को पिता की गंदी हरकतों के बारे में बताया। टीचर ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

तीन महीने से कर रहा था रेप


जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश का का रहने वाला व्यक्ति अपनी बेटी के साथ पिछले करीब तीन महीने से दुष्कर्म कर रहा था। एक दिन बच्ची ने अपने साथ हो रहे इस गलत काम की जानकारी अपने टीचर को दी। टीचर भी बच्ची की ये बातें सुनकर हैरान रह गया। पहले तो उसे भी यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब बच्ची ने रो-रोकर उन्हें आपबीती सुनाइर् तो उनके भी होश उड़ गए।

आरोपी पिता अरेस्ट

टीचर ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें, मासूम बच्चियों के यौन शोषण आैर रेप के मामले ज्यादातर घर में ही सामने आते हैं। एेसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि बच्चियां अपने घर में ही सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। बीते दिनों देश की राजधानी दिल्ली में एक दस साल की बच्ची के यौन शोषण की खबर सामने आयी थी। वहीं, उत्तर प्रदेश आैर बिहार से भी इस तरह के कइर् मामले सामने आ चुके हैं।

Published on:
01 Sept 2018 04:04 pm