10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ज़हरीले सांप का डर दिखाकर महिला के साथ 1000 बार किया रेप, फिर हुआ ये सनसनीखेज़ खुलासा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डिक्सन ने दो अन्य महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार और मारपीट की थी।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Sep 01, 2018

snake

ज़हरीले सांप का डर दिखाकर महिला के साथ 1000 बार किया रेप, फिर हुआ ये सनसनीखेज़ खुलासा

नई दिल्ली। महिलाओं के साथ बढ़ रहे यौन हिंसा के मामले किसी एक देश की नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी मुसीबत बन गए हैं। हाल ही में स्कॉटलैंड से रेप का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसपर विश्वास करना काफी मुश्किल है। यहां एक सीरियल रेपिस्ट ने एक ऐसी महिला को अपना शिकार बनाया, जिसके साथ उसने लगातार पांच साल तक रेप किया। रेपिस्ट ने महिला को अपना शिकार बनाने के लिए एक बेहद ही खतरनाक तरीके का इस्तेमाल किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि आरोपी ने एक भयानक सांप का डर दिखाकर महिला को लगातार पांच साल तक नोंचता-खाता रहा।

लेकिन राहत की बात ये है कि कानून के जाल में फंसने के बाद कोर्ट ने आरोपी जॉन डिक्सन को 14 साल की सजा सुनाई है। इतना ही नहीं 14 साल बाद रिहा होने के बाद भी वह चार साल तक पुलिस की निगरानी में ही रहेगा। पूरा मामला स्कॉटलैंड के North Lanarkshire का है। जानकारी के मुताबिक आरोपी जॉन ने बोआ प्रजाति का एक बेहद ही खतरनाक सांप पाल रखा था। जॉन ने सांप को मिच का नाम भी दिया था। जॉन ने हैवानियत की सभी हदें पार कर महिला को सांप का डर दिखाकर उसके साथ खूब मारपीट की और पांच साल के अंतराल में करीब 1000 बार रेप किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डिक्सन ने दो अन्य महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार और मारपीट की थी। लेकिन जॉन के अपराधिक रवैये के डर की वजह से उन्होंने कभी भी किसी से शिकायत नहीं की। पुलिस ने डिक्शन के घर से एक चाकू भी बरामद किया है। डिक्सन ने साल 2000 से 2017 के बीच करीब चार महिलाओं को शिकार बनाया। मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस बुकानन ने कहा कि जॉन की करतूत एक जघन्य अपराध का मामला है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि आरोपी को अपने गुनाहों का कोई पछतावा नहीं है।