हॉट ऑन वेब

3 बच्चों के बाद शख्स ने करवा ली थी नसबंदी, फिर भी गर्भवती हो गई पत्नी और फिर…

पंजाब के अमृतसर में एक शख्स ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।
2 min read
Sep 19, 2018
suicide
3 बच्चों के बाद शख्स ने करवा ली थी नसबंदी, फिर भी गर्भवती हो गई पत्नी और फिर...

नई दिल्ली: पंजाब के अमृतसर में एक शख्स ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई के बयान के आधार पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दस साल पहले हुई थी शादी


मृतक का नाम मंगल सिंह है। उसके भाई राजकुमार के मुताबिक, मंगल की दस साल पहले बलविन्द्र कौर के साथ शादी हुई थी। उसका एक लड़का आौर दो लड़कियां हैं। बड़ा लड़का उसके पास रहता था, जबकि दोनों लड़कियां माता-पिता के पास रहती थीं।

पति को पता चली पत्नी के अफेयर की बात

राजकुमार ने बताया कि बलविन्द्र का काफी समय से इलाके में रहने वाले दलजीत सिंह के साथ अफेयर था। पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी होने पर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होने लगा। उसने अपनी पत्नी को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं थी। वह लगातार अपने प्रेमी से मिलती—जुलती थी। मंगल अपनी पत्नी की हरकतों से परेशान हो चुका था और तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली। मंगल का शव उसके कमरे में बिजली के तार से लटकता हुआ मिला।

तीन बच्चों के बाद पति ने करवा ली थी नसबंदी, फिर भी प्रेग्नेंट हो गई पत्नी


राजकुमार के मुताबिक, तीन बच्चे होने के बाद मंगल ने अपनी नसबंदी करवा ली थी। इसके बावजूद उसकी पत्नी प्रेगनेंट हो गई। जब मंगल को ये बात पता चली तो वह इस बात को सहन नहीं कर सका। वह अब तक पत्नी का उसके प्रेमी से सिर्फ मिलना—जुलना ही समझ रहा था, लेकिन जब वह प्रेग्नेंट हुई तो उसके अवैध संबंधों पर मुहर लग गई।

पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी फरार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगल सिंह की पत्नी बलविन्द्र कौर व उसके प्रेमी दलजीत सिंह पर आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस ने बलविन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी घटना के बाद से ही फरार है।

Updated on:
19 Sept 2018 12:42 pm
Published on:
19 Sept 2018 12:42 pm