
भागकर शादी की तो लोकेशन ट्रेस कर पहुंचे घरवाले, मां-बाप के जाते ही चुन लिया ये रास्ता
तिल्दानेवरा. छत्तीसगढ़ के एक प्रेमी युवक-युवती ने एक कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। दोनों 5 अगस्त से अपने घर से गायब थे। पिछले 1 महीने से दूसरे शहर में किराए का मकान लेकर पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार भाटापारा थाना क्षेत्र के ग्राम रेगाबोड की एक 19 वर्षीय युवती का प्रेम प्रसंग गांव के ही 23 वर्षीय युवक के साथ चल रहा था। अलग जाति के होने के कारण दोनों के माता-पिता दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थे। उधर दोनों साथ जीने मरने की कसम खा रखी थी। 5 अगस्त को युवक अपनी प्रेमिका के साथ गांव से अचानक गायब हो गया। चूंकि दोनों के प्रेम प्रसंग की चर्चा पूरे गांव में थी।
उधर दो-तीन दिन के बाद जब दोनों अपने गांव नहीं लौटे तो दोनों के परिजन ने भाटापारा थाना जाकर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों बालिक होने के कारण पुलिस अधिक सक्रिय नहीं दिखी। लेकिन घर वाले उनकी खोजबीन लगातार करते रहे। बताया जाता है, कि युवती ने दो तीन बार अपने जीजा को कोलकाता में होने की बात बताई थी। एक सप्ताह पूर्व जब अपने जीजा से उन्होंने बात की तब भी कोलकाता में ही होने की बात कही थी। मोबाइल सिग्नल का पता करने पर उसके जीजा को जानकारी मिली कि मोबाइल पर तिल्दा के आसपास से कि टावर से बातचीत हो रही है।
2 दिन पहले उसके जीजा को पता चला कि दोनों किराए के मकान में ग्राम तुलसी में रह रहे हैं। तब उनके जीजा उनके यहां पहुंचे। उनसे बातचीत की इस दौरान उनके जीजा ने उनको भरोसा दिलाया कि हम दोनों की शादी करा देंगे। इसी बात को लेकर दोनों के माता-पिता कोतवाल और सरपंच को लेकर बच्चों से मिलने पहुंचे थे।
दोनों के माता-पिता ने 2 घंटे तक उनसे बातचीत की उसके बाद वह अपने घर लौट गए। बताया जाता है कि उनके साथ गांव का आया सरपंच उनसे अलग बात करने के लिए रुका हुआ था। तभी उनको पता चला कि दोनों ने अपने कमरे के अंदर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।
Published on:
18 Sep 2018, 5:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.