
दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो स्टंट के दीवाने होते है। ऐसे लोग अलग-अलग तरह के स्टंट करना पसंद करते हैं। स्टंट्स अगर खतरनाक भी हो तो भी ऐसे लोग घबराते नहीं है और उन्हें करते हैं। कई लोग अलग-अलग व्हीकल्स पर भी स्टंट करते हैं। इनमें साइकिल पर स्टंट भी शामिल है। पर स्टंट के इन दीवानों के स्टंट हर बार वैसे नहीं होते जैसे उन्होंने सोचा होता है। कई बार स्टंटबाजी लोगों पर भारी पड़ जाती है और उनके साथ ऐसा कुछ होता है जिससे उन्हें दिन में तारें दिख जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ जो साइकिल पर स्टंट कर रहा था।
साइकिल पर स्टंटबाजी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक शख्स को साइकिल पर स्टंट करते दिखाया गया है। वीडियो में एक शख्स तेज़ी से साइकिल चलाते हुए एक स्लोप से नीचे लाता है और आगे के स्लोप पर चढ़ाकर जंप कराता है। हवा में शख्स एक पूरी फ्लिप भी लेता है।
दिखें दिन में तारें
साइकिल पर हवा में एक फ्लिप पूरी करने के बाद शख्स दूसरी फ्लिप पूरी करने से पहले ही पीठ पर जोर से स्लोप के ऊपर गिरता है। उसकी साइकिल उसके ही पास गिरती है। वीडियो में देखकर ही साफ़ हो जाता है कि शख्स काफी जोर से गिरा और उसे दिन में ही तारें दिख गए।