सोशल मीडिया के इस दौर में तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। कई वीडियो ऐसे भी होते हैं जिनमें लोग दूसरे लोगों के साथ बुरा बर्ताव भी करते हैं। ऐसे लोग दूसरे लोगों की परवाह किए बिना उनके साथ बदसलूकी करते हैं। ऐसा करने के लिए कई लोग तो हाथ-पैर चलाने से भी पीछे नहीं हटते। पर ऐसे लोगों को अक्सर ही सबक भी मिलता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक ऐसी महिला के साथ जो एक शख्स के साथ बदसलूकी करते हुए उसको न सिर्फ लात मारती है, बल्कि उस पर थूक भी देती है।