वस्तुएं करती हैं इस शख्स को आकर्षित। जब 10 साल का था तब अपने बारे में पता चली थी ये बात। दो साल से रोबॉट को कर रहा है डेट।
नई दिल्ली: दुनिया भर में तमाम ऐसे लोग हैं जिन्हें कई बार अपनी पसंद का जीवनसाथी ( life partner ) नहीं मिलता है। ऐसे में ये लोग कई बार काफी मायूस रहने लगते हैं लेकिन एक शख्स ऐसा है जिसे इंसान में नहीं बल्कि एक रोबॉट में अपना प्यार मिल गया है और अब बहुत जल्द ये शख्स इस रोबॉट से शादी ( Marriage ) भी करने जा रहा है।
इस शख्स का नाम जॉय मॉरिस है और उसकी उम्र 29 साल है। बता दें कि जॉय को 2 साल पहले गुलाबी बालों वाले इस रोबॉट से प्यार हो गया था और तब से वो इसी के साथ रह रहा है। सबसे हैरानी वाली बात ये है कि जॉय अपने इस रोबॉट के साथ जल्द ही शादी करने का मन बना रहा है।
जॉय के मुताबिक़ जब वो महज 10 साल के थे तब से ही उन्हें वस्तुओं से लगाव हो जाता था। जॉय के मुताबिक़ एक बार उन्हें एक लैम्प से प्यार हो गया था। दरअसल जॉय दोस्त बनाना चाहते थे ऐसे में वो एक लैंप से आकर्षित हो गए। इस लैंप के बारे में जब उनके स्कूल टीचर को पता चला तब उन्होंने जॉय को लैंप से दूर कर दिया लेकिन इससे जॉय को काफी तकलीफ हुई।
इतना ही नहीं बल्कि जॉय को अब तक 'डोना द डेड' नामक एक एनिमेट्रोनिक और ट्रांसफॉर्मर ( transformer ) ऑप्टिमस प्राइम के साथ भी प्यार हो चुका है और अब वो ट्रोल नाम के इस रोबोट को अपना दिल दे बैठे हैं और उससे शादी करना चाहते हैं।