स्केटबोर्डर से पंगा लेना एक शख्स को इतना भारी पड़ जाता है कि उसे पुलिस गिरफ्तार कर लेती है।
दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो दूसरों से पंगा लेना पसंद करते हैं। ऐसे लोग बिना किसी वजह के दूसरे लोगों से पंगा लेते हैं, उन्हें परेशान करते हैं। ऐसा करके इन लोगों को संतुष्टि मिलती है। सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर ही इस तरह के वीडियो भी देखने को मिलते हैं जिनमें लोग बिना किसी वजह के दूसरों से पंगा लेते हैं, उन्हें परेशान करते हैं। ऐसा ही एक शख्स ने भी किया जब उसने एक स्केटबोर्डर से पंगा ले लिया और उसे परेशान करने लगा। पर ऐसा करने पर उसे न भूलने वाला सबक मिला।
बिना किसी वजह के लिया स्केटबोर्डर से पंगा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है। हालांकि यह वीडियो नया नहीं है। इस वीडियो में एक शख्स बिना किसी वजह के एक स्केटबोर्डर से पंगा ले लेता है। स्केटबोर्डर स्केटबोर्डिंग कर रहा होता है, पर वह शख्स बिना किसी वजह के उसे परेशान करने लगता है, उससे हाथापाई की कोशिश करता है और यहाँ तक कि उसे स्केटबोर्ड से मारने की कोशिश भी करता है। ऐसे में स्केटबोर्डर वहाँ से चला जाता है।
शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार
स्केटबोर्डर वहाँ से चला ज़रूर जाता है, पर वह कुछ ऐसा करता है जिससे उस शख्स को न भूलने वाला सबक मिलता है। स्केटबोर्डर पुलिस से शिकायत कर देता है और पुलिस उस शख्स के पास आकर उसे गिरफ्तार करके ले जाती है। गिरफ्तार होने पर शख्स को अपनी गलती का अफसोस ज़रूर हुआ होगा, पर तब तक देर हो चुकी होती है।
इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।