हॉट ऑन वेब

लाखों खर्च कर इंसान से भेड़िया बना शख्स! 50 दिन में पूरा हुआ बचपन का सपना

दुनिया भर में ऐसे कई लोग भरे पड़े हैं जिनके शौक बहुत ही अजीबो-गरीब है। कुछ लोगों को अजीबो-गरीब कॉस्ट्यूम पहनने का शौक होता है। कई बार देखा जाता है कि लोग नकली जानवरों का कॉस्ट्यूम पहनकर कुछ अजब-गजब करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये लोग अपने इस सपने को पूरा करने के लिए लाखों खर्च कर देते हैं।

2 min read
Jan 01, 2023
Man In Japan Spends Rs 18 Lakh To 'Look Like A Real Wolf Walking On Hind Legs'

लोग खुद को सबसे अलग दिखाने के लिए बहुत कुछ करते हैं। अपने शोक पूरे करने के लिए लोग अजीबो-गरीब पोशाके पहनते हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और मॉडल उर्फी जावेद का नाम तो शामिल ही है। लेकिन, कुछ लोग अलग दिखने के लिए सारी हदें पार कर देते हैं। कुछ लोगों की पसंद काफी अजीबो गरीब होती है। कई बार देखा जाता है कि लोग नकली जानवरों का कॉस्ट्यूम पहनकर कुछ अजब-गजब करते हैं। ऐसा ही एक मामला इस समय चर्चा में है। जहां एक शख्स पर भेड़िये जैसा दिखने का इतना जुनून चढ़ा कि उसने 18 लाख रुपये खर्च कर डाले।

बचपन से था जानवरों की तरह कपड़े पहनने का शौक
लोग जानवरों की तरह कपड़े पहनते हैं और उनके जैसा दिखने की कोशिश करते हैं। ऐसे हीं जापान के एक शख्स ने बचपन से ही कुछ ऐसी ही शौक पाली थी। जिसे पूरा करने के लिए उसे 30 लाख येन यानी करीब 18.5 लाख रुपये खर्च करने पड़े। शख्स ने भेड़िया बनाने के लिए सबसे पहले स्पेशल इफेक्ट्स वर्कशॉप जेपेट से संपर्क किया और रियलिस्टिक भेड़िये का कॉस्टयूम बनवाया।

शख्स को जानवरो से है प्रेम
ऑर्डर देने के बाद 50 दिन में भेड़िए के लुक वाली पोशाक तैयार हुई। जिसको खास फीचर्स के साथ तैयार किया गया है। इसे जो भी इंसान पहनेगा वो भेड़िया का लुक में दिखाई देगा। इंसान से भेड़िये का लुक बदलने वाले शख्स ने कहा कि उसे बचपन से ही जानवर प्रति प्रेम है। टीवी पर दिखाई देने वाले कुछ एनीमल शूट देखने के बाद उसे भेड़िया से खास लगाव है। ऐसे में उसने एक दिन ऐसा लुक बनाने का सपना देखा था।

इससे पहले पहना था कुत्ते वाली पोषाक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वही शख्स है जिसने कुछ दिन पहले कुत्ते का वेश धारण किया था। शख्स के जानवरों जैसा दिखने के शौक सुर्खियों में आ गया है। वह जानवरो वाली पोशाक पहनकर घूमता रहता है। शख्स के इस अजीबो-गरीब सपने की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें: एक शख्स ने ऑर्डर किया 3330 बार खाना, तो एक ने बचाए 2 लाख 43 हजार रुपए, देखकर हैरान रह गया Zomato

Published on:
01 Jan 2023 06:02 pm
Also Read
View All