हॉट ऑन वेब

हाथी के सड़क किनारे आने पर उसके सामने शख्स ने जोड़े हाथ, वीडियो में देखें आगे क्या हुआ

Man Requests Elephant: वैसे तो इंसान को इंसान के सामने ही गुहार लगते हुए देखा जाता है, पर कई बार इंसानों को जानवरों के सामने भी हाथ जोड़कर गुहार लगनी पड़ती हैं। आइए इसी तरह का एक मामला देखते हैं।
2 min read
May 23, 2023
man_requests_elephant.jpg
Man requests elephant

अक्सर ही इंसान को इंसान के सामने किसी काम के लिए गुहार लगाते देखा जाता है। पर कई बार काम के ही चलते इंसान को जानवरों से भी गुहार लगानी पड़ जाती है। हालांकि जानवरों को ज़्यादा समझदार नहीं माना जाता, पर सभी जानवरों को नासमझ नहीं माना जाता। कुछ जानवरों में समझ भी होती है। इन्हीं में से एक है हाथी। हाथी को काफी समझदार जानवर माना जाता है। इसके साथ ही हाथी का स्वभाव भी शांत होता है। हाल ही में एक शख्स ने हाथी के सामने हाथ जोड़कर गुहार लगाई। सोशल मीडिया पर इस पूरे नज़ारे का वीडियो काफी देखा जा रहा है।


सड़क किनारे आया हाथी

भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने कुछ दिन पहले ही अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी जंगल से निकलकर सड़क किनारे आ जाता है। देखने से लग रहा है कि हाथी काफी गुस्से में है।

शख्स ने हाथी के सामने जोड़े हाथ

हाथी के सड़क किनारे आने पर उसके सड़क पर आने से पहले ही एक शख्स उसके सामने गया और अपने हाथ जोड़कर खड़ा हो गया। वीडियो में हाथी को देखकर लगता है कि वो गुस्से में है और सड़क पर आने-जाने वाले व्हीकल्स को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में शख्स उसके सामने दोनों हाथों को जोड़कर खड़े हो जाता है जैसे कि वह हाथी से शांत होने और किसी को नुकसान न पहुंचाने की गुहार लगा रहा है। हालांकि हठी गुस्से में अपने पैर से मिटटी उड़ाता है पर संयोगवश वो रोड पर नहीं आता।

शख्स के हटने के बाद हाथी एक बार से रोड की तरफ बढ़ता हुआ दिखाई देता है पर इस बार शख्स उसके सामने अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाकर खड़ा हो जाता है। इससे सड़क से निकल रहे व्हीकल्स बिना डरे निकल जाते हैं और हाथी सड़क पर नहीं आता। शख्स के हाथी के सामने हाथ जोड़ने और उसके बाद हाथी के सड़क पर न आने के वीडियो को देखकर लोग भी हैरान हैं।


यह भी पढ़ें- रेस जीतने से पहले ही मनाया जीत का जश्न, फिर हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए होश, देखें वीडियो

जंगली जानवर कभी भी हो सकते हैं जंगली


जानकारी के अनुसार यह वीडियो तमिलनाडु के धर्मपुरी का है। सुशांत ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि हाथी काफी नम्र स्वभाव के होते हैं। पर साथ ही सुशांत ने यह भी साफ कर दिया कि जंगली जानवर कभी भी जंगली हो सकते हैं। ऐसे में सुशांत ने वीडियो में शख्स द्वारा की गई हरकतों को न करने की हिदायत दी है क्योंकि ऐसा करना काफी खतरनाक होता है।

शख्स को किया गया गिरफ्तार

सुशांत ने एक अन्य ट्वीट करके इस बात की जानकारी भी दी कि वीडियो में दिखाए गए शख्स को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ लोगों के अनुसार शख्स नशे में था। हालांकि उसे बाद में रिहा कर दिया गया था।

Published on:
23 May 2023 02:08 pm