हॉट ऑन वेब

साइकिल पर रखे इस संदूक से टपक रहा था खून, खोलकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

हरियाणा के करनाल में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे संदूक में डाला। लेकिन रास्ते में ही खुल की पोल।

2 min read
Aug 06, 2018
साइकिल पर रखे इस संदूक से टपक रहा था खून, खोलकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

नई दिल्ली: हरियाणा के करनाल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति साइकिल पर एक बड़ा संदूक ले जा रहा था। दरअसल, साइकिल पर रखे इस संदूक से खून रिस रहा था। जब लोगों ने खून देखा तो वह हैरान रह गए। जब साइकिल सवार को रोका गया तो वह साइकिल को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। लेकिन, असली बात तो अब सामने आने थी, क्योंकि अभी तक संदूक नहीं खोला गया था। जब लोगों ने इस बाक्स को खोला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

संदूक के अंदर मिली लाश, आैर...

ये भी पढ़ें

एडल्ट साइट पर सर्फिंग की तो आपका वीडियो बनाने का झांसा देकर कर रहे ब्लैक मेल, बिट क्वाइन पर मांग रहे फिरौती

लोगों ने हिम्मत कर इस संदूक को खोला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। संदूक के अंदर एक महिला की लाश थी, जिसे धारदार हथियार से कई बार वार कर मारा गया था। उसके शरीर के कई हिस्सों से खून बह रहा था।

शादी के चार साल बाद भी नहीं था बच्चा

मामला करनाल के कुंजपुरा इलाके का है। यहां एक व्यक्ति सोरेन की चार साल पहले आयशा खान से शादी हुई थी। वह कुंजपुरा में रह रहा था। जब उनके यहां बच्चा नहीं हुआ तो पति-पत्नी दोनों के बीच मतभेद होने लगा। हालांकि, उन्होंने एक बच्ची को गोद भी ले लिया था, लेकिन बावजूद इसके दोनों में विवाद होता रहता था। यहां तक कि दोनों के बीच कई बार तो नौबत मारपीट तक पहुंच जाती है।

विवाद के बाद के पति ने की पत्नी की हत्या


जांच में ये बात सामने आई है कि शनिवार को भी सोरेन का आयशा के साथ विवाद हुआ था। विवाद होने के तुरंत बाद ही सोरेन ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए रात होने का इंतजार किया।

संदूक में लाश डालकर ठिकाने लगाने जा रहा था पति


देर शाम संदूक में लाश को डालकर वह साइकिल से ठिकाने ले जा रहा था। साइकिल पर रखे संदूक से खून रिसने की वजह से लोगों को शक हुआ और जब लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो साइकिल सवार व्यक्ति लाश वाले संदूक को वहीं छोड़कर भाग खड़ा हुआ। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

पत्नी से हुए विवाद में पति ने कर दिया कुछ ऐसा काम, कि अब मां के नहीं थम रहे हैं आंसू
Published on:
06 Aug 2018 02:17 pm
Also Read
View All