हॉट ऑन वेब

महंगा पड़ा शादी के लिए प्रपोज करना, लड़की ने मुंह पर मारी लात और फिर…

हर शख्स का प्रपोज करने का अलग अदाज होता है। इस पल को यादगार बनाने के लिए वह कुछ हटकर करना चाहता है। लेकिन कई बार अच्छा करने की कोशिश में बुरा हो जाता है और लोग उसकी मजाक बनाना देते है। कुछ ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ है, जिसको वह अपने जीवन में कभी नहीं भूल सकता।

2 min read
Sep 29, 2020
propose

हर शख्स का प्रपोज करने का अलग अदाज होता है। इस पल को यादगार बनाने के लिए वह कुछ हटकर करना चाहता है। लेकिन कई बार अच्छा करने की कोशिश में बुरा हो जाता है और लोग उसकी मजाक बनाना देते है। कुछ ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ है, जिसको वह अपने जीवन में कभी नहीं भूल सकता। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स बोट पर प्रपोज करने जा रहा है। तभी अचानक वह पानी में गिर जाता है। इतना ही दूसरी बोट चला रही महिला भी गिर जाती है। जिसके चलते लड़के के मुंह पर जोर से लात लगती और महिला बोट के साथ आगे निकल जाती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

ऐसे किया प्रपोज
यह वीडियो थियो शैन्टानोस ने अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते है कि शख्स एक बोट पर चढ़ा नजर आ रहा है, वहीं महिला दूसरी बोट पर दिखती है। यह सीन देखकर ऐसा लगता है कि यह किसी फिल्म की तरह फिल्माया है। दोनों बोट किनारे पर खडी़ दिखती हैं। लड़का एक बोट के किनारे पर खड़ा होता है और दूसरी बोट को अपनी तरफ खींच देता नजर आ रहा है। इसके बाद वो जेब से जल्दी से अंगूठी निकालता है और शादी के लिए प्रपोज करता है। यह सुनकर महिला बहुत खुश हो जाती है और वह हां कर देती है। फिर दोनों एक दूसरे के गले लग जाते हैं।

लड़की ने मुंह पर मारी लात
इस दौरान महिला गलती से बोट के कंट्रोल से टकरा जाती है। जिससे बोट तेजी से आगे निकलने लगती है। अचानक बोट के दौड़ने से महिला गिर जाती है और उसकी लात लड़के के मुंह पर लगती है। इसके बाद लड़का पानी में गिर जाता है। वो बोट के साथ आगे निकल जाती है। हालांकि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई है। इस वीडियो लोगों खूब पसंद किया जा रहा है और इस पर अपनी राय भी दे रहे है। हालांकि कई लोग नेगेटिव कमेंट्स भी कर रहे हैं। इस पर थियो शैन्टानोस ने लोगों से अपील भी की कि इसपर ऐसे कमेंट्स ना करें।

Published on:
29 Sept 2020 04:14 pm
Also Read
View All