हॉट ऑन वेब

शादी के तीन साल बाद पति को पता चली पत्नी की ये ‘गंदी’ बात, बोली- सहेलियों ने लगवाई लत

पंजाब में सरकार की कई कोशिशों के बावजूद नशे के काले कारोबार पर रोक नहीं लग पा रही है। यहां युवक ही नहीं युवतियां भी नशे की गिरफ्त में आ चुकी हैं।
2 min read
Sep 15, 2018
omg
शादी के तीन साल बाद पति को पता चली पत्नी की ये 'गंदी' बात, बोली- सहेलियों ने लगवाई लत

नई दिल्ली: पंजाब में सरकार की कई कोशिशों के बावजूद नशे के काले कारोबार पर रोक नहीं लग पा रही है। यहां युवक ही नहीं युवतियां भी नशे की गिरफ्त में आ चुकी हैं। ताजा मामला बस्तीयात इलाके की युवती का सामने आया है, जिसका इलाज सिविल अस्पताल के नशा छुड़ाओ केन्द्र में चल रहा है। नशा छुड़ाने के लिए उसे यहां उसके पति ने भर्ती करवाया है। वह दिन रात अपनी पत्नी की सेवा कर उसका नशा छुड़वाने की कोशिश कर रही है।

तीन साल पहले हुई थी शादी

महिला के पति ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसकी एक बच्ची भी है। शख्स ने बताया कि शादी के बाद सब सही चल रहा था। वह अपनी पत्नी के साथ खुश था। कभी कुछ एेसा नहीं हुआ, जिससे उसको अपनी पत्नी पर शक हो, लेकिन कुछ दिन पहले अचानक वह अजीबोगरीब हरकतें करने लगी। जब उसने सच्चाई जानने की कोशिश की तो उसके होश उड़ गए।

पढ़ने के दौरान सहेलियों ने करवाया चिट्टा का नशा, एेसे लगी लत

पत्नी ने बताया कि यूनिवर्सिटी में पढ़ने के दौरान उसकी सहेलियों ने उसे एक दिन कहा कि चिट्टा ऐसा नशा है जिसे करने के बाद वह पूरा एंज्वाय करेगी। उनकी बातों में आकर उसने चिट्टा पी लिया जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। अगले दिन सहेलियों ने दोबारा चिट्टा पीने को कहा और दावा किया कि खराब तबीयत ठीक हो जाएगी। धीरे-धीरे वह चिट्टा लेने की आदी हो गई। इंजैक्शन की मदद से चिट्टा लेने से पत्नी के शरीर की नसें भी पंक्चर हो गईं। बता दें, अस्तपाल में पति दिन रात अपनी पत्नी की सेवा कर रहा है और पूरी कोशिश कर रहा है कि उसकी पत्नी जल्द इस नशे की गंद लत से बाहर निकले। वहीं, अब उसकी पत्नी भी इस नशे से बाहर निकलना चाहती है।

Published on:
15 Sept 2018 12:27 pm