
टाॅपलेस होकर महिला ने कार की खिड़की से बाहर निकाला शरीर का आधा हिस्सा, फिर हुआ एेसा
नई दिल्ली: बस, ट्रेन या कार में सफर के दौरान अक्सर छोटे बच्चों को ये सलाह दी जाती है कि खिड़की से हाथ या सिर बाहर न निकालें। लेकिन जब यही काम बड़े लोग करें तो इसे बेवकूफी के सिवा कुछ नहीं कहा जा सकता। ऐसी ही बेवकूफी रूस में एक महिला ने की थी। इसका खामियाजा उसे अपनी जान देकर भुगतना पड़ा। बता दें, ये वीडियो करीब एक साल पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को सावधान करते हुए ऐसा नहीं करने की हिदायद दी जा रही है।
टॉपलेस होकर कार की खिड़की से निकाला आधा शरीर
मॉस्को की रहने वाली 35 साल की नतालिया बोरिसोवना बोरोडीना अपने दोस्त के साथ के साथ कार से धूमने जा रही थी। चलकी कार में नतालिया टॉपलेस हो गईं और खिड़की से अपना आधा शरीर बाहर निकालकर लटकने लगी। इसी दौरान वह अचानक वह एक लैंप पोस्ट से टकरा जाती है। रशियन मीडिया के अनुसार, गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मत्रत घोषित कर दिया।
खेल-खेल में हो गई मौत
घटना का एक वीडियो सामने आया था, जो नतालिका की दोस्त इवाना ने बनाया है। इवाना ही कार चला रही थी। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता था कि नतालिका टाॅपलेस होकर अपने शरीर का आधा से ज्यादा हिस्सा कार से बाहर निकाले हैं आैर मौज-मस्ती कर रही हैं। इसी दौरान अचानक वह एक खम्भे से टकराती हैं आैर वीडियो यहीं रुक जाता है। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जाता है, जहां डाॅक्टर उन्हें मत्रत घोषित कर देते हैं।
कभी न करें एेसी गलती, पड़ सकता है भारी
बता दें, चलती बस, ट्रेन या कार में ऐसी हरकत किसी के लिए भी मौत को दावत देने से कम नहीं है। ऐसे तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जब लोग खेल—खेल में ऐसी गलती कर बैठते हैं और अपनी जान गंवा देते हैं। ऐसे में जरूरी है कि खुद को ऐसे बेवकूफियों से दूर रखें और कभी ऐसी गलती न करें।
Published on:
14 Sep 2018, 5:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.