25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैग में 20 सांपों को लेकर जर्मनी से रूस पहुंचा शख्स, हवाई जहाज से पूरा किया सफर

जर्मनी से रूस की यात्रा कर रहे एक यात्री ने अपने हैंडबैग में 20 जिंदा सांप लेकर हवाई सफर पूरा किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 14 Sep 2018, 3:21 PM IST

snake

बैग में 20 सांपों को लेकर जर्मनी से रूस पहुंचा शख्स, हवाई जहाज से पूरा किया सफर

मॉस्को। एक शख्स ने अपने हैंडबैग में 20 सांपों के साथ जर्मनी के डसेलडोर्फ से मॉस्को तक का सफर पूरा किया। मॉस्को हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने रूस में यात्री के पहुंचने पर सांपों से भरा बैग बरामद किया। मॉस्को में पर्यावरण संरक्षण एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि इस व्यक्ति ने डसेलडोर्फ से उड़ने से पहले सांपों को एक छोटे से थैले में पैक किया था। व्यक्ति ने अपनी सफाई में कहा कि उसने जर्मनी के एक बाजार में ये विषहीन सांप खरीदे थे।

वीडियो: सऊदी अरब में बुर्का पहनी हुई औरतों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट

क्या है मामला

जर्मनी से रूस की यात्रा कर रहे एक यात्री ने अपने हैंडबैग में 20 जिंदा सांप लेकर हवाई सफर पूरा किया। हालांकि यह अब भी अस्पस्ट है कि वह किस तरह जर्मनी के एक एयरपोर्ट से विमान में सवार हो गया। लेकिन जब वह मॉस्को पहुंचा तब रूस के पर्यावरण सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों की नजर उसके बैग पर गई। जर्मनी में संघीय पुलिस ने कहा कि इस तरह की किसी घटना की सूचना नहीं मिली है। जर्मन पुलिस का दावा है कि डसेलडोर्फ में प्रस्थान से पहले सुरक्षा जांच में कोई समस्या नहीं थी। जर्मन कानूनों के अनुसार हाथ के सामान में सांप लेना जाना अवैध नहीं है। लेकिन उड़ान पर जाने से पहले इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों की जरुरत होती है।

चीन: उइगर मुसलमानों की पहचान के लिए नई कवायद, घर के बाहर लगा 'क्यूआर' कोड

जहरीले नहीं थे सांप

शख्स जर्मनी के बाजार से सांप खरीद कर लाया था और वह जो जहरीले भी नहीं थे। उसके पास इन सांपों की खरीद से संबंधित दस्तावेज भी थे। शायद इसी वजह से जर्मन पुलिस ने आपत्ति नहीं जताई। मास्को में पर्यावरण अधिकारियों का कहना था कि सांपों को लेकर हवाई यात्रा करने की औपबंधिक अनुमति तो है लेकिन उन्हें लेकर हैंडबैग में चलना कानूनन जुर्म है। सांपों के लिए अलग बैगेज की व्यवस्था की जाती है।