12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मॉस्को में फेस्टिवल ऑफ इंडिया का शानदार आगाज, भारतीय लोक प्रस्तुती से लोग उत्साहित

गुरूवार को राजधानी मॉस्को में इस फेस्टिवल का स्टेट क्रेमलिन पैलेस में भव्य उद्घाटन हुआ।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Singh

Sep 09, 2018

Festival of India inaugurated in Moscow russian excited

मॉस्को में फेस्टिवल ऑफ इंडिया का शानदार आगाज, भारतीय लोक प्रस्तुती से लोग उत्साहित

मॉस्को। रूस की राजधानी में फेस्टिवल ऑफ इंडिया का शानदार आगाज हुआ। गुरूवार को राजधानी मॉस्को में इस फेस्टिवल का स्टेट क्रेमलिन पैलेस में भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर पैलेस भीड़ से खचाखच भरा हुआ था। मीडिया रिपोर्ट में जानकारी मिल रही है कि इस ग्रैंड इवेंट में शामिल हुए लोग बेहद उत्साहित नजर आ रहे थे।

भारतीय दूतावास के राजदूत गंगाधरन बालसुब्रमण्यन ने किया समारोह का संबोधन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मॉस्को में स्थित भारतीय दूतावास के राजदूत गंगाधरन बालसुब्रमण्यन ने इस उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह इंडिया फेस्टिवल अगले 6 महीने तक जारी रहेगा।

परफॉमेंस के काफी देर बाद तक बजती रहीं तालियां

समारोह की विस्तृत जानकारी देते हुए मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि मौके पर रूसी क्लासिकल डांस बेरेजका को भारतीय नृत्य भरतनाट्यम और कथक के साथ प्रस्तुति दी गई। वहां शिरकत करने वाले भारतीय और रूसी दर्शकों ने इस मनमोहक दृश्य की जमकर तारीफ की। कहा जा रहा है कि परफॉमेंस के काफी देर बाद तक तालियां बजती रहीं। बता दें कि मशहूर नृत्यांगना जयलक्ष्मी ईश्वर ने इस मौके पर हुए भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति देने वाले ग्रुप का नेतृत्व किया।

फेस्टिवल का मुख्य लक्ष्य भारत और रूस के संबंधों को और मजबूती देना

गौरतलब है कि आने वाले छह महीनों तक रूस के 22 शहरों में फेस्टिवल ऑफ इंडिया के तहत आयोजन कई शानदार आयोजन किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के दौरान भारत की संस्कृति की झलकियां दिखाने वाली प्रस्तुति की जाएंगी। इन परफॉमेंस से रूस की जनता का भारत की लोक कलाओं से परिचय कराया जाएगा। इस फेस्टिवल का मुख्य लक्ष्य भारत और रूस के संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

ये भी पढ़ें:- वीडियो- गिरफ्तारी से बचने के लिए गंदे पानी में कूदा युवक, पुलिस ने बाहर निकाल हिरासत में लिया

ये भी पढ़ें:- जलवायु सम्मेलन से पहले सैन फ्रांसिस्को में हजारों लोग सड़कों पर उतरे, उठाई ये बड़ी मांग