मछली पकड़ने के दौरान एक शख्स से छोटी सी गलती हो जाती है और उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। फिर क्या होता है? आइए जानते हैं।
दुनियाभर में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जिन्हें मछली पकड़ना पसंद है। कई लोग पेशे के तौर पर मछली पकड़ते हैं। कई लोग खाने के लिए मछली पकड़ते हैं, तो कई ऐसे लोग भी होते हैं जो सिर्फ शौक के तौर पर मछली पकड़ते हैं। मछली पकड़ने की प्रोसेस वैसे तो काफी आसान होती है। एक जगह बैठकर पानी में मछली पकड़ने की रॉड फिशिंग रॉड (जिसमें आगे कांटा लगा होता है और उसमें चारा) डालनी होती है और जैसे ही मछली उसमें फंसे, उसे खींच लेना होता है। लेकिन दुनिया में ऐसे लोग भी हैं जो इस आसान प्रोसेस को भी बड़ी जटिलता से करते हैं और ऐसा करते हुए ऐसी गलती कर देते हैं जिससे उन्हें न भूलने वाला सबक मिलता है। ऐसा ही एक शख्स के साथ भी हुआ, जो मछली पकड़ने की कोशिश कर रहा होता है।
सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो है। इस वीडियो में एक शख्स मछली पकड़ने की कोशिश करता है। उसके पास फिशिंग रॉड होती है जिसके कांटे में मछली के लिए चारा लगा होता है। फिशिंग रॉड को लेकर शख्स जैसे ही आगे बढ़ता है, उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह छपाक से नदी में गिर जाता है।