
Wind drops a man's pizza
हवा (Wind) में बहुत शक्ति होती है। तेज़ हवा में काफी चीज़ें तो उड़ भी जाती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही हमें कई मज़ेदार वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कई वीडियो ऐसे भी होते हैं जिनमें हवा के असर के आगे दूसरी चीज़ें हवा में तिनके की तरह उड़ती दिखाई देती हैं। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। क्या आपने हवा में खाने की चीज़ें उड़ती देखी हैं? पढ़कर मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि क्या ऐसा हो सकता है? जवाब है….हाँ। एक शख्स के पिज़्ज़ा (Pizza) के साथ ऐसा ही हुआ।
सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो है। इस वीडियो में एक शख्स हाथ में पिज़्ज़ा लेकर रेस्टोरेंट से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। वह दरवाजा खोलकर बाहर निकलता है पर तभी तेज़ हवा की वजह से उसके हाथ से पिज़्ज़ा हवा में उड़कर नीचे गिर जाता है और बॉक्स से निकलकर सड़क पर गिर जाता है।
अपने पिज़्ज़ा को हवा में उड़कर सड़क पर गिरता देखकर शख्स हैरान होने के साथ ही गुस्सा भी हो जाता है। पर फिर भी वह सड़क से अपना पूरा पिज़्ज़ा उठाता है, उसे बॉक्स में रखता है और खा लेता है।
Updated on:
30 Nov 2024 03:29 pm
Published on:
30 Nov 2024 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
