हॉट ऑन वेब

शख्स ने की सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू से हमला करने की कोशिश, मिला सबक

Trying To Stab Security Guard Goes Wrong: एक शख्स ने सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू से हमला करने की कोशिश की लेकिन उसकी कोशिश नाकाम हो गई। कैसे? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
man_fails_to_stab_security_guard.jpg
Man fails to stab security guard

दुनियाभर में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो हिंसक प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसे लोग दूसरों से लड़ने-झगड़ने के साथ ही उन्हें चोट पहुंचाने के लिए भी हदें पार कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो भी अक्सर ही सामने आते रहते हैं। इन वीडियो में लोगों की हिंसक प्रवृत्ति साफ दिखाई देती हैं। पर अक्सर ही ऐसे लोगों को सबक भी मिलता है और ऐसा होने के बाद वो लोग आगे कभी भी ऐसा करने से पहले सोचते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एक शख्स के साथ जिसने सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू से हमला करने की कोशिश की।


शख्स ने की सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू से हमला करने की कोशिश

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक शख्स चाकू लेकर घूम रहा होता है। उसकी मंशा सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू से हमला करने की होती है। सिक्योरिटी गार्ड के आते ही शख्स उस पर हमला करने की कोशिश करता है।

सिक्योरिटी गार्ड ने सिखाया सबक

शख्स के चाकू से हमला करने से पहले ही सिक्योरिटी गार्ड उसे लात मारकर नीचे गिरा देता है। उसके बाद सिक्योरिटी गार्ड उसे लगातार पीटता है। इस दौरान शख्स सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू से हमला करने की कोशिश भी करता है पर सिक्योरिटी गार्ड के आगे उसकी एक नहीं चलती। सिक्योरिटी गार्ड उस शख्स को पीट-पीटकर सबका सिखा देता है।

इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है।

Published on:
24 Dec 2023 04:08 pm