15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 यूटेरस वाली महिला ने दिया जुड़वाँ बच्चियों को जन्म, दोनों का जन्मदिन अलग-अलग

Miracle Babies: कुछ समय पहले हमने आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताया था जिसके 2 यूटेरस हैं और वह दोनों से ही प्रेग्नेंट थी। उस महिला ने अब दोनों यूटेरस से जुड़वाँ बच्चियों को जन्म दिया है और दोनों को मिरैकल बेबीज़ बताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 23 Dec 2023, 4:12 PM IST

kelsey_hatcher_with_her_newborn_girls.jpg

Kelsey Hatcher with her newborn twin girls

आपने दुनिया में ऐसी महिलाओं के बारे में सुना होगा जो एक साथ 2 बच्चों को जन्म देती हैं। यह बात काफी सामान्य भी है। पर कुछ समय पहले हमने आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताया था जिसके 2 यूटेरस हैं और वह महिला अपने दोनों यूटेरस से प्रेग्नेंट थी। यह पढ़कर कई लोगों को शायद यकीन न हो, पर यह पूरी तरह से सच था। अब उस महिला ने अपने दोनों यूटेरस से जुड़वाँ बच्चियों को जन्म दिया है। महिला का नाम केल्सी हैचर (Kelsey Hatcher) है। केल्सी की उम्र 32 साल है और वह अमेरिका (United States Of America) के अलाबामा (Alabama) की रहने वाली है।


कुछ घंटों के अंतराल पर दिया जुड़वाँ बच्चियों को जन्म, दोनों का जन्मदिन अलग-अलग

केल्सी ने दो बच्चियों को जन्म दिया और दोनों ही स्वस्थ हैं। केल्सी ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी भी दी। केल्सी ने बताया कि उसकी पहली बेटी जिसका नाम उसने रॉक्सी लायला (Roxi Layla) रखा है, का जन्म 19 दिसंबर को रात 7 बजकर 49 मिनट पर हुआ। वहीं केल्सी की दूसरी बेटी जिसका नाम उसने रेबेल लेकन (Rebel Laken) रखा है, का जन्म 20 दिसंबर को सुबह 6 बजकर 09 मिनट पर हुआ। ऐसे में जुड़वाँ होकर भी दोनों बच्चियों का जन्मदिन अलग-अलग हैं।

मिरैकल बेबीज़

केल्सी ने अपनी दोनों बच्चियों को मिरैकल बेबीज़ (MIracle Babies) यानी कि चमत्कारी बच्चियाँ बताया है। इसकी वजह है इनका दुर्लभ परिस्थिति में जन्म लेना।


क्रिसमस से पहले ही हुआ दोनों बच्चियों का जन्म

डॉक्टर्स ने दोनों बच्चियों के लिए क्रिसमस को ड्यू डेट बताया था। पर दोनों का जन्म क्रिसमस से कुछ दिन पहले ही हो गया। केल्सी भी इससे खुश है। केल्सी ने दोनों बच्चियों को जन्म देने के बेहतरीन अनुभव के लिए हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और नर्सेज़ की टीम को धन्यवाद दिया। साथ ही बच्चियों के जन्म की कहानी भी जल्द शेयर करने की बात कही। केल्सी ने घर जाकर यह बात भी जाहिर की कि वह घर रहकर रिकवर करना, अपने बच्चों के साथ समय बिताना और कनेक्शन बनाना और हॉलिडेज़ को एन्जॉय करने पर ध्यान लगाएंगी।

अल्ट्रासॉउन्ड से पता चला कि 2 बच्चों की बनेगी माँ

केल्सी ने बताया था कि मई में जब वह 8 हफ्ते की प्रेग्नेंट थी, तब एक अल्ट्रासॉउन्ड के दौरान उसे यह पता चला कि वह 2 बच्चों की माँ बनने वाली है और दोनों यूटेरस से बच्चों को जन्म देगी।

दुर्लभ स्थिति

केल्सी के जन्म से ही 2 यूटेरस हैं और उसे अपनी इस स्थिति के बारे में 17 साल की उम्र से पता था। यह स्थिति काफी दुर्लभ है। इतनी दुर्लभ कि सिर्फ 0.3% महिलाओं के ही 2 यूटेरस होने की संभावना होती है। दोनों यूटेरस से प्रेग्नेंट होना भी बेहद ही दुर्लभ होता है। ऐसा होने की संभावना 50 लाख महिलाओं में से 1 महिला के ही होती है। इससे पहले बांग्लादेश (Bangladesh) में 2019 में आरिफा सुल्ताना (Arifa Sultana) नाम की महिला ने 26 दिन के अंतराल में दोनों यूटेरस से 2 स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया था।

यह भी पढ़ें- शख्स ने टूथब्रश लेकर भालू के दांत किए साफ, देखें वायरल वीडियो