
Man brushes teeth of bear
दुनियाभर में कई ऐसे लोग होते हैं जिनका जानवरों से काफी मज़बूत कनेक्शन होता है। ये लोग जानवरों को काफी अच्छे से समझते हैं और जानवर भी जल्द ही इनके साथ घुल-मिल जाते हैं। लोग अक्सर ही डॉग और बिल्ली तो पालते हैं ही, पर ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो खतरनाक जानवरों को पालते हैं। जानवर कोई भी हो, इंसानों का उनसे कनेक्शन होने पर दोनों के बीच एक अलग ही तरह की दोस्ती हो जाती है। अक्सर ही इस तरह के मामले भी देखे जाते हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए जाते हैं और उनमें ऐसे वीडियो भी होते हैं जिनमें इंसानों और जानवरों के बीच का मज़बूत कनेक्शन देखते ही बनता है। ऐसा ही एक शख्स और भालू के बीच दिखा।
शख्स ने टूथब्रश लेकर भालू के दांत किए साफ
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है। हालांकि यह वीडियो नया नहीं है। इस वीडियो में एक शख्स को एक भालू के साथ घर के अंदर दिखाया गया है। शख्स के एक हाथ में पानी से भरा एक गिलास होता है और दूसरे में टूथब्रश। शख्स टूथब्रश को पानी में डालकर गीला करता है और यह देखकर भालू के चेहरे पर भी हैरानी देखी जा सकती है। फिर शख्स उस गीले टूथब्रश से भालू के दांत साफ करने में लग जाता है। भालू इससे बचने की कोशिश भी करता है पर शख्स उसके दांत साफ काना जारी रखता है और अपना काम पूरा करके ही मानता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर यूज़र्स भी हैरान हैं।
इस वायरल वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- लड़की की सजगता ने डॉग को बचाया, देखें वीडियो
Published on:
23 Dec 2023 03:19 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
