पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही प्यार होता है। दोनों के बीच आए दिन खट्टी मीठी नोकझोंक होती रहती है। कई बार बहस भी हो जाती है और कभी कभी झगड़ा भी हो जाता है। हालांकि, कपल के बीच यह झगड़ा ज्यादा समय तक नहीं रहता है।
नई दिल्ली। पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही प्यार होता है। दोनों के बीच आए दिन खट्टी मीठी नोकझोंक होती रहती है। कई बार बहस भी हो जाती है और कभी कभी झगड़ा भी हो जाता है। हालांकि, कपल के बीच यह झगड़ा ज्यादा समय तक नहीं रहता है। कई बार गुस्से में इंसान ऐसा कदम उठा लेता है जिसके बारे में कोई कल्पना भी नहीं सकता है। हाल ही में इटली से एक कपल के बीच अनोखा झगड़ा सामने आया है। झगड़ा होने के बार पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। अपने गुस्से को शांत करने के लिए इस बंदा अपने घर से पैदल ही निकल पड़ा और 450 किलोमीटर दूर पहुंच गया।
यह भी पढ़े :—शौक ने बना दिया मशहूर, अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में चाहती है नाम
पुलिस ने लिया हिरासत में
एक रिपोर्ट के अनुसार, इटली के कोमो में रहने वाले 48 वर्षीय एक शख्स पत्नी से झगड़ा होने के बाद गुस्से में अपने घर से निकल गया। यह चलते चलते कोमो से फानो शहर पहुंच गया। यह शहर स्विट्जरलैंड बॉर्डर के करीब है। दोनों शहरों के बीच करीब 430 किलोमीटर का फासला है। शख्स फानो पहुंचने के बाद करीब 30 किमी चलकर एड्रिएटिक कोस्ट पहुंचा तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उस शख्स ने पुलिसवालों को बताया कि वह 450 किलोमीटर पैदल चलकर आया तो उनको यकीन ही नहीं हुआ।
यह भी पढ़े :— अनोखा रिवाज! दामाद को दहेज में देते हैं 21 जहरीले सांप
पत्नी ने दर्ज करवाई रिपोर्ट
पुलिस ने इस शख्स के बारे में जानकारी जुटाई तो हैरान रह गई। वहीं उनकी पत्नी घर पर काफी परेशान हो रही थी कि आखिरकार वह गया तो गया कहां। एक हफ्ते बार उनकी पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। खबरों के अनुसार, पैदल चलने से उस काफी थक गया था और उसका शरीर भी ठंडा पड़ गया। गुस्से में घर से निकलने के बाद उसकी हालत बहुत बुरी हो गई। अगर उसे पुलिस नहीं पड़ती तो कुछ दिनों बाद वह बीमार पड़ जाता।
35 हजार का जुर्माना
अपनी यात्रा के बारे में शख्स ने बताया कि मैं इतने गुस्से में था कि मुझे पता ही नहीं चला कि मैं कब इतनी दूर आ गया। मैं सिर्फ खुद को शांत करने के लिए घर से पैदल निकला था। इस सफर के दौरान अनजान लोगों ने मुझे खाना खिलाया। उन्होंने बताया कि एक दिन में करीब 64 किमी पैदल चलता था। फानो पुलिस को 400 यूरो (करीब 36 हजार रुपये) का जुर्माना देना पड़ा। क्योंकि उन्होंने कोविड के चलते लागू नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन किया था।