हॉट ऑन वेब

Leave Policy : यह कंपनी दे रही है 365 की छुट्टी और पूरी सैलेरी, पीएफ और बीमा का भी लाभ

प्राइवेट सेक्टर में लोगों के लिए काम से छुट्टी लेना काफी मुश्किल हो जाता है। एक कंपनी अपने कर्मचारियों को एक साल यानी 365 दिनों की छुट्टी दे रही है। सबसे खास बात यह है कि कर्मचारी का एक भी पैसा नहीं कटेगा। उनको पूरी सैलेरी दी जाएगी।

2 min read
Fully Paid Leave For Employees

मौजूदा समय में नौकरी ढूंढना बहुत ही मुश्किल काम है। प्राइवेट सेक्टर में मिल जाती है तो सैलरी के बदले ज्यादा काम करवाया जाता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए काम से छुट्टी लेना काफी मुश्किल होता है। छुट्टियों के लिए कर्मचारियों को कई पापड़ बेलने पड़ते हैं। एक कंपनी ऐसी है जो अपने कर्मचारियों के लिए जबदस्त लीव पॉलिसी लेकर आई है। इसके तहत बिना काम किए कर्मचारी को पूरी सैलेरी मिलेगी। कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक अनूठा कदम उठाते हुए इंटरनेट ई-कॉमर्स कंपनी मीशो (Meesho) ने कर्मचारियों के लिए वेलनेस लीव पॉलिसी शुरू की है।

365 दिन की छुट्टी
मीशो कंपनी अपने कर्मचारियों को पूरे एक साल यानी 365 दिन पेड लीव्स ऑफर कर रही है। हाल ही में कंपनी ने नई पॉलिसी शुरू की है। इस पॉलिसी के तहत कर्मचारी 365 दिन की छुट्टी ले सकता है। इस दौरान कंपनी उसके पैसे नहीं काटेगी। कर्मचारी को पूरे साल की सैलेरी दी जाएगी। कंपनी ने एक शर्त रखी है कि बीमार होने की स्थिति में ही कर्मचारियों के छुट्टी के पैसे नहीं कटेगे।

यह भी पढ़ें- इस देश में बिना इजाजत नहीं खरीद सकते है लैपटॉप, इन चीजों पर भी पाबंदी


वेलनेस लीव पॉलिसी
मीशो ने कर्मचारियों के लिए MeeCARE नाम से एक नई पॉलिसी पेश की है। इसके तहत, कर्मचारी एक साल या 365 दिनों के पेड लीव का फायदा उठा सकते हैं। इस पॉलिसी का लाभ तब मिलेगा जब कर्मचारी या उनके प्रियजन किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो। जिससे लिए उनको बार बार अस्पताल जाने पड़े या भर्ती होना पड़े। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों को छुट्टी के बदले सैलेरी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- महिला के पेट में पल रहे हैं 13 बच्चे, डॉक्टर और परिवार हैरान



छुट्टी के बाद उसी पद पर करेगा काम
ईटी ने मीशो के सीआरओ आशीष कुमार सिंह के हवाले से कहा कि कंपनी को ज्यादा कर्मचारी द्वारा पॉलिसी का लाभ उठाने की उम्मीद नहीं है। वहीं पेड लीव लेने वाला कर्मचारी अप्रेजल सायकल का भी हिस्सा बने रहेंगे। छुट्टी से लौटने के बाद कर्मचारी उसी पद पर काम करेगा, जिसपर वह पहले था।

भविष्य निधि और बीमा का भी लाभ
कंपनी की पॉलिसी के अनुसार, कर्मचारी खुद बीमारी के कारण छुट्टी लेता है तो पूरा वेतन मिलेगा। यदि परिवार के किसी सदस्य की बीमारी होने पर छुट्टी लेता है तो तीन महीने की अवधि के लिए 25 प्रतिशत मुआवजा मिलेगा। इसके अलावा भविष्य निधि, बीमा आदि जैसे लाभ दिए जाएंगे।

Updated on:
24 Jun 2022 02:48 pm
Published on:
22 Jun 2022 12:54 pm
Also Read
View All