हॉट ऑन वेब

इस गांव का हर मर्द घूम रहा है ‘नेल पॉलिश’ लगाकर, एक विधवा ‘स्‍त्री’ आती है और…

यहां एक ही परिवार के दो लोगों की अचानक मौत हो गई। परिवार का कहना है कि दोनों अच्छे खासे थे दोनों सामान्‍य तौर गिर गए जिसके बाद उनका दिल धड़कना बंद हो गया।
2 min read
Oct 06, 2018
men start painting nails red to stop thirsty widow ghost
इस गांव का हर मर्द घूम रहा है 'नेल पॉलिश' लगाकर, एक विधवा 'स्‍त्री' आती है और...

नई दिल्ली। उधर बॉलीवुड में स्त्री फिल्म आई नहीं इधर रील लाइफ का ये किस्सा रियल लाइफ में बदल गया। हां आपने सही सुना, ऐसा हो रहा है थाईलैंड के पु-हॉन्‍ग गांव में, बीते तीन हफ्तों में यहां पांच लोगों की मौत की हो चुकी है। यहां एक ही परिवार के दो लोगों की अचानक मौत हो गई। परिवार का कहना है कि दोनों अच्छे खासे थे दोनों सामान्‍य तौर गिर गए जिसके बाद उनका दिल धड़कना बंद हो गया। इसके बाद एक लड़की की मौत मोटरसाइकिल दुर्घटना में हो गई। और गांव में हुई बाकि मौतें भी अचानक ही हुई थीं जिसके बाद स्‍थानीय लोगों का मानना है कि यह सब एक प्रेत आत्‍मा के कारण हो रहा है। गांव की 60 साल की बुसदी मलासी नाम की एक महिला का कहना है कि, 'मुझे पूरा विश्‍वास है कि ये मौतें दो प्रेत आत्‍माओं के कारण हो रही हैं। इनमें पहली आत्‍मा एक विधवा महिला की है, जो पुरुषों को ही जान से मार रही है। विधवा की आत्‍मा अपने श‍िकार को अंदर से खा कर खोखला कर देती है, जिसके बाद उसकी मौत हो जाती है। जबकि दूसरी आत्‍मा एक पोप की है। पोप की आत्‍मा उम्र दराज लोगों को अपना शिकार बना रही है।' आपको बता दें कि, अचानक हुई इन मौतों के बारे में गांव वाले ज्‍यादा बात नहीं करते।

पूरे पु-हॉन्‍ग में आत्मा को लेकर दहशत है, सभी पुरुष इस तथाकथित आत्‍मा से डरे हुए हैं। आत्मा के प्रकोप से परेशान यहां के लोगों ने ओझाओं से संपर्क किया जिसने उन्हें उस आत्मा से बचने के लिए एक उपाय बताया। या उपाय स्त्री फिल्म से मिलती जुलती है इस उपाय के तहत गांव के मर्द नेल पॉलिश लगाकर घूम रहे हैं। इतना ही नहीं जैसा स्त्री फिल्म में गांव के हर घर के दीवार पर लिखा रहता है " ओ स्त्री कल आना" उसी से मिलता जुलता उपाय यहां के ओझा ने बताया है। इस गांव के लोग अपने घरों के बाहर तख्‍ती लगा रहे हैं, जिस पर लिखा है- यहां कोई मर्द नहीं रहता। गांव वालों का मानना है कि ऐसा करने से विधवा औरत की आत्‍मा उस घर को छोड़कर आगे बढ़ जाती है। गांव के लोग बताते हैं कि उन्‍होंने मंदिर में इसके लिए पूजा-अर्चना भी की है और भगवान से रक्षा करने को कहा है।

Updated on:
06 Oct 2018 02:53 pm
Published on:
06 Oct 2018 02:51 pm