10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दाऊद गैंग के कुख्यात सरगना मुन्ना जिंगाड़ा पर पाकिस्तान ने किया दावा, भारत के खिलाफ थाइलैंड कोर्ट में की अपील

थाईलैंड की अदालत पहले ही इस गैंगस्टर को भारत को प्रत्यर्पित करने का आदेश दे चुकी है

2 min read
Google source verification
dawood gang

दाऊद गैंग के कुख्यात सरगना मुन्ना जिंगाड़ा पर पाकिस्तान ने किया दावा, भारत के खिलाफ थाइलैंड कोर्ट में अपील

बैंकाक। आतंकियों को प्रश्रय देने के लिए मशहूर पाकिस्तान का एक और नापाक चेहरा सामने आया है। पाकिस्तान ने छोटा शकील गैंग के एक कुख्यात गैंगस्टर मुदस्सर हुसैन सैयद उर्फ मुन्ना जिंगाड़ा को अपने देश का नागरिक बताते हुए उसकी कस्टडी के लिए थाइलैंड की एक अदालत में अपील की है। पाकिस्तान ने दावा है कि मुन्ना जिंगाड़ा पाकिस्तानी नागरिक है।बता दें कि थाईलैंड की अदालत पहले ही इस गैंगस्टर को भारत को प्रत्यर्पित करने का आदेश दे चुकी है। अब पाकिस्तान ने इस मामले में वापस अपील की है।

पाकिस्तान की अपील

थाईलैंड की कोर्ट ने अगस्त महीने में मुन्ना जिंगाड़ा को भारतीय नागरिक बताते हुए उसे भारत को सौंपने का फैसला सुनाया था। अब पाकिस्तान ने कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सितम्बर की आखिरी हफ्ते में अपील की है। पाकिस्तान झूठे और फर्जी दस्तावेजों को दिखाकर जिगाड़ा पर अपना ठोक रहा है और उसको पाकिस्तानी नागरिक साबित करने की कोशिश कर रहा है। कोर्ट के सामने भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले एक अधिकारी का कहना है कि, 'हमने अदालत में उसके बचपन की तस्वीरें और डीएनए फिंगरप्रिंटिंग जैसे पुख्ता सबूत पेश किये हैं। इन सबूतों से अदालत संतुष्ट दिखी और उसने भारत के पक्ष में फैसला सुनाया। अब पाकिस्तान इस मामले में जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहा है।' बता दें कि छोटा राजन पर हमले के आरोप में मुन्ना जिंगाड़ा को थाईलैंड में गिरफ्तार कर मुकदमा चलाया गया था। 2012 में सजा पूरी करने के बाद से भारत उसके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है। बाद में भारत के हक में फैसला आने पर पाकिस्तान ने मुन्ना की नागरिकता पर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ताजा अपील की बाद मुन्ना को भारत लाए जाने के काम में और भी देरी हो सकती है।

कौन है मुन्ना

मुंबई के जोगेश्वरी उपनगर के रहने वाले जिंगाड़ा छोटा शकील गैंग का कुख्यात शूटर है। 2000 में उसने थाईलैंड में छोटा राजन पर हमला किया था। घटना के बाद जिंगाड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे 10 साल की सजा सुनाई गई थी। माना जा रहा है कि जिंगाड़ा को अगर भारत लाया जाता है तो भारत को दाऊद इब्राहिम के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकेंगी। ख़ुफ़िया मामलों के जानकारों का कहना है कि यही एक कारण है जिस वजह से पाकिस्तान को मुन्ना के प्रत्यर्पण में अड़ंगा डालना चाहता है।