ब्राजिलियन माॅडल ने कैलिफोर्निया के पाम डेजर्ट एम्बैसी सुइट्स होटल पर केस किया है, जिसमें दावा किया गया है कि यात्रा के दौरान उसे खटमलों ने काटा था।
नई दिल्ली: ब्राजील की एक माॅडल ने कैलिफोर्निया के एक होटल पर अजीबोगरीब आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। इस केस के बारे में जो भी सुन रहा है वह हैरान है। दरअसल, ब्राजिलन माॅडल सबरीना जेल्स सेंट पियरे ने कैलिफोर्निया के पाम डेजर्ट एम्बैसी सुइट्स होटल पर केस किया है, जिसमें दावा किया गया है कि यात्रा के दौरान उसे खटमलों ने काटा था। इस वह से उसका करियर आैर जिंदगी दोनों बर्बाद हो गई। उसे आज भी डरावने सपने आते हैं।
शरीर पर कई जगह खटमल ने किया अटैक, नहीं ठीक हुए घाव
केस के मुताबिक, मॉडल सबरीना ने दावा किया है कि साल 2016 में वह कैलिफोर्निया के पाम डेजर्ट एम्बैसी सुइट्स होटल में ठहरी थीं। इस दौरान उन्हें खटमलों ने काट लिया। उनके शरीर पर कई जगह खटमलों ने हमला किया, जिसके घाव जल्द ठीक नहीं हुए।
बर्बाद हुआ करियर, आज भी आते हैं डरावने सपने
सबरीना का कहना है कि होटल की गलती की वजह से उसके मॉडलिंग करियर पर प्रभाव पड़ा। उसे ना केवल शारीरिक तौर पर बल्कि भावनात्मक तौर पर भी परेशानी हुई। शर्मिंदगी और मनोवैज्ञानिक आघात का सामना करना पड़ा। इस वजह से उन्हें अभी भी डरावने सपने आते हैं। सबरीना का कहना है कि इस घावों की वजह से उसका करियर और जिंदगी बर्बाद हो गई है।
होटल में लिखी चेतावनी को किया था नजरअंदाज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस होटल में सबरीना ठहरी थीं वहां चेतावनी लिखी हुई थी। इसमें साफतौर पर लिखा था कि होटल में खटमल का आतंक है, एेसे में सावधान बरतें आैर बचकर रहें। लेकिन, सबरीना इस चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया और वह होटल में बिना किसी सावधानी के ही ठहर गईं। फिलहाल, होटल की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन लोगों का कहना है कि अगर चेतावनी लिखी तो माॅडल को ध्यान देना चाहिए था।