28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस में बिना टिकट यात्रा कर रही थी दो मुर्गियां, रोडवेज़ के कंडक्टर ने कर डाला ये कांड.. उड़ जाएंगे होश

कंडक्टर ने उनसे 48 रुपये ले लिए, जिनमें दो मुर्गियों के 12-12 रुपये के हिसाब से 2 हाफ टिकट भी काटी गई थी।
2 min read
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Jul 02, 2018

bus

बस में बिना टिकट यात्रा कर रही थी दो मुर्गियां, रोडवेज़ के कंडक्टर ने कर डाला ये कांड.. उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली। जनाब आप 21वीं सदी में जी रहे हैं। देश के बाहर की तो छोड़िए हमारे देश में ही टॉप क्लास के नमूनों की कोई कमी नहीं है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही अजीबो-गरीब नमूना पेश करने जा रहे हैं, जिसे पढ़ने के बाद आपका दिमाग कुछ पल के लिए मौन व्रत धारण कर लेगा। कहने का मतलब ये कि आप चाह कर भी इस मामले में असली दोषी को नहीं ढूंढ पाएंगे। दरअसल कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम में काम करने वाले एक कंडक्टर ने जाने-अनजाने में एक ऐसा काम कर डाला कि वह देश भर की सुर्खियों में छा गया। जानकारी के मुताबिक कर्नाटक की सरकारी बस में एक किसान अपने साथ दो मुर्गियों को लेकर यात्रा कर रहा था। लेकिन बस के कंडक्टर ने किसान की दोनों मुर्गियों का भी टिकट फाड़ कर किसान के हाथ में पकड़ा दिया।

किसान ने बताया कि वह बाज़ार से दो मुर्गियां खरीद कर वापस घर जा रहा था। बस में कंडक्टर ने मुर्गियों का भी टिकट काट दिया, जिसके लिए किसान को हाफ टिकट का किराया चुकाना पड़ा। पीड़ित किसान मूल रूप से पेड्डनहल्ली नामक इलाके के रहने वाले हैं, जिनका नाम श्रीनिवास बताया जा रहा है। श्रीनिवास ने बताया कि वह गौरीबिदानुर के बाज़ार से 300 रुपये की दो मुर्गियां खरीदकर वापस घर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि गौरीबिदानुर से उनके घर का किराया 24 रुपये प्रति व्यक्ति होता है। लेकिन कंडक्टर ने उनसे 48 रुपये ले लिए, जिनमें दो मुर्गियों के 12-12 रुपये के हिसाब से 2 हाफ टिकट भी काटी गई थी।

बस कंडक्टर के इस काम से भन्नाए श्रीनिवास ने बस में ही बहसबाज़ी शुरु कर दी। काफी बोलने के बाद भी कंडक्टर ने श्रीनिवास को पैसे नहीं लौटाए। बताते चलें कि कर्नाटक रोडवेज़ के नियमों के मुताबिक यदि कोई यात्री अपने साथ किसी भी प्रकार के छोटे जानवर या पक्षी के साथ यात्रा कर रहा है तो उसे इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि वह उन्हें एक टोकरी में बंद कर चेन से बांध दे। ताकि उनकी वजह से किसी अन्य यात्री को परेशानी का सामना न करना पड़े।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग