हॉट ऑन वेब

मोटरसाइकिल स्टंट हुआ फेल, कार से टकराकर धड़ाम से गिरा राइडर

Motorcycle Stunt Botch: दुनिया में कई लोग स्टंट करने के शौक़ीन होते हैं। पर कई बार उनका स्टंट फेल हो जाता है और उनके साथ कुछ ऐसा होता है जिसे वो आसानी से नहीं भूल पाते है। ऐसा ही कुछ हुआ एक ऐसे शख्स के साथ जो मोटरसाइकिल पर स्टंटबाजी कर रहा था।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2023, 5:03 PM IST
motorcycle_stunt_botch_1.jpg
Motorcycle stunt botch

दुनिया में लोगों के अलग-अलग शौक होते हैं। कई लोग स्टंट करने के शौक़ीन होते हैं। ऐसे लोगों को स्टंटबाजी काफी पसंद आती है और लोग अलग-अलग तरह के स्टंट करते हैं। स्टंट करने के शौक़ीन लोग तो खतरनाक स्टंट करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। आज के सोशल मीडिया के इस दौर में हमें कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं औ इनमें लोगों के स्टंट वीडियो भी शामिल हैं। हालांकि कई वीडियो ऐसे भी होते हैं जिनमें लोगों के स्टंट फेल हो जाते हैं। स्टंट फेल होने के वीडियो अक्सर ही सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। हाल ही में इसी तरह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला है जिसमें एक शख्स सड़क पर मोटरसाइकिल पर स्टंटबाजी करता है पर उसका स्टंट सफल नहीं होता और उसे अपने स्टंट के फेल होने का खामियाजा भुगतना पड़ता है।


सड़क पर मोटरसाइकिल चलाते हुए की व्हीली और एक पैर सीट पर तो दूसरा हवा में

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक शख्स सड़क पर मोटरसाइकिल चलाते हुए अचानक से व्हीली (आगे का टायर हवा में) कर देता है। व्हीली के दौरान शख्स अपना एक पैर मोटरसाइकिल की सीट पर रखता है और दूसरा हवा में। ऐसा करते हुए शख्स कुछ देर तक मोटरसाइकिल चलाता है।

कार से टकराकर धड़ाम से गिरा

मोटरसाइकिल पर स्टंट करने वाला शख्स कुछ देर व्हीली में मोटरसाइकिल चलाने के बाद उसका आगे वाला टायर नीचे करके सीट पर बैठे बिना दोनों पैर सड़क पर रखते हुए मोटरसाइकिल चलाने लगता है। कुछ दूर तक ऐसे ही मोटरसाइकिल चलाने के बाद अचानक से वह सड़क के किनारे खड़ी एक कार से टकरा जाता है और धड़ाम से गिर जाता है। इससे उसकी मोटरसाइकिल भी छूटकर आगे जाते हुए गिरती है। हालांकि मोटरसाइकिल की स्पीड ज़्यादा न होने की वजह से शख्स को ज़्यादा जोर से नहीं लगती और वह उठकर अपनी मोटरसाइकिल उठता है और उसे चलाकर ले जाता है। पर इस स्टंट के फेल होने की बात वह शख्स आसानी से नहीं भूलेगा।

इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।

Published on: